सावधान! भयंकर तूफान, भारी बारिश, 240KM स्पीड वाली हवाओं का अलर्ट; पढ़ें IMD का ताजा अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होने से अगले 7 दिन पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर देश के अन्य राज्यों के मौसम पर भी पड़ेगा। सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन रह सकती है।

Delhi NCR Weather

IMD Latest Weather Update: सर्द हवाएं चलने और बारिश होने से देश के कई राज्य अभी भी सूखी ठंड की चपेट में हैं। पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में जहां बारिश होने से न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से भी नीचे है। वहीं उत्तर भारत में शीतलहर चलने से सुबह-शाम की ठिठुरन है। दिन में धूप निकलने से गर्मी का अहसास होने लगा है। दिल्ली-NCR में सर्द हवाएं चल रही हैं, लेकिन दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ने लगा हे। मौसम विभाग के अनुसार, 21 फरवरी तक राजधानी और नोएडा में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन हवाएं चलती रहेंगी। उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत में भी तापमान बढ़ सकता हे, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ और साइक्नोलिक सर्कुलेशन एक्टिव होने अरुणाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत में तूफानी हवाएं चलने के साथ भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। आइए जानते हैं कि अगले 7 दिन देशभर में मौसम कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम‌?

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 7 दिन राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में मौसम शुष्क रहेगा। बीच में 2 दिन 15 और 16 फरवरी को हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन 25 से 30 किलोमटर स्पीड वाली सर्द हवाएं चलेंगी। दिन में धूप खिलने से अगले 5-6 दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान भी 14 से 15 डिग्री तक जाने के आसार हैं। गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने के आसार हैं। वहीं आज 14 फरवरी को अधिकतम तापमान 23.46 °C रहा। दिन में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 10.05 °C और 27.5 °C रहने के आसार हैं। हवा में 16% नमी है और हवा की स्पीड 16 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 7 बजे उदित हुआ और शाम 6:10 बजे अस्त होगा।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश होने की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वोत्तर असम और निचले क्षोभमंडल स्तर पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में पूर्व की ओर बहने वाली हवाएं चल रही हैं। समुद्र तल से 12.6 किलोमीटर ऊपर 130 समुद्री मील (240 किलोमीटर प्रति घंटे) स्पीड वाली हवाओं का चक्र बना हुआ है। इसके अलावा 16-17 फरवरी की रात को एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव हो रहा है, जो पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

इन मौसमी परिस्थितियों के असर से आज और कल अरुणाचल प्रदेश में गरज चमक और बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश होने के आसार हैं। कल उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। 21 फरवरी तक उत्तर पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। उत्तर भारत और पश्चिमोत्तर भारत में 16 से 17 फरवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। 19, 20 और 21 फरवरी को भी बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ