---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 180 लोग थे सवार

IndiGo emergency landing: दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की उड़ान की दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसमें कुल 180 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार विमान को तकनीकी खराबी के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सेफली लैंडिंग कराई गई।

---खबर नीचे जारी है---

Delhi to Leh flight: दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E 2006 की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। यह फ्लाइट दिल्ली से लेह जा रही थी। इसमें कुल 180 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी, इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

जानकारी के अनुसार उड़ान आधी दूरी तय कर चुकी थी उसके बाद तकनीकी खराबी आ गई और वापस लौट आई। बता दें कि पिछले सप्ताह भी इस प्रकार की कुछ घटनाएं सामने आई थी। वहीं इस बार भी कुछ घटनाएं सामने आई है।

---खबर नीचे जारी है---

उड़ान की सेफ लैंडिंग के बाद इंडिगो ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि विमान में तकनीकी खामी का पता चलते ही सुरक्षा प्रोटोकॉल फॉलो करते हुए उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है। इस पूरी घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ है। सभी को सुरक्षित नीचे उतारा गया है। फिलहाल विमान की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ेंः फास्टैग का 3000 रुपये का सालाना पास कैसे और कहां से बनेगा? वो सवाल, जिनके जवाब जानना जरूरी

---खबर नीचे जारी है---

12 जून को हुआ था हादसा

बता दें कि 12 जून को एयर इंडिया का विमान अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में क्रू मेंबर्स समेत 241 यात्रियों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 275 लोगों की जान गई थी। इसमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल थे। हादसे में मारे गए लोगों की शिनाख्त के लिए डीएनए जांच की गई है। जानकारी के अनुसार अब तक 173 लोगों के शव उनके परिजनों को दिए जा चुके हैं। वहीं 210 शवों का डीएनए मैच हो चुका है।

एयर इंडिया ने मारे गए लोगों को 25 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने का ऐलान किया था। जबकि टाटा कंपनी की ओर से मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया। हादसे को लेकर केंद्रीय होम सेक्रेटरी की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है। ये कमेटी तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ेंः Monsoon Alert: दिल्ली-NCR समेत आधे भारत में बारिश का अलर्ट, किस राज्य में कब पहुंचेगा मानसून?

First published on: Jun 19, 2025 09:44 AM

End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola