---विज्ञापन---

देश angle-right

55 की स्पीड वाली हवाएं ठंड बढ़ाएंगी, दिल्ली-NCR में कब बदलेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam: देशभर में ठंड का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर ताजा अपडेट दिया है। समुद्र तटीय इलाकों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से आज और अगले 7 दिन तक 10 राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast 9 October: मानसून जा चुका है और ठंड दस्तक दे चुकी है, लेकिन राजधानी दिल्ली में अभी तक भी ठंड का अहसास नहीं हो रहा। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी तापमान 35 के आस-पास है और उसम से लोग परेशान हैं, लेकिन मौसम विभाग ने ठंड बढ़ने से जुड़ा एक अपडेट दिया है। वहीं अरब सागर में लो प्रेशर वाला एरिया बनने से साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बन रहा है, जिसके चलते अगले एक हफ्ते तक केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघायल, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर में 50 से 55 किलोमीटर स्पीड वाली हवाएं चलेंगी और अगले 7 दिन भारी बारिश होने के आसार हैं। इन राज्यों में बारिश होने से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है। केरल में आज भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेज अलर्ट रहेगा। आइए जानते हैं कि देशभर में मौसम का हाल कैसा है?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली-NCR में कब करवट लेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में भी तापमान 35 के करीब चल रहा है। इससे लोगों को प्री-विंटर में भी गर्मी और उमस का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन दिल्ली-NCR का मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान लगाया है। आज शाम तक हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन दिल्ली में ठंड का अहसास 15 या 20 अक्टूबर के बाद आखिरी हफ्ते में ही होगा। दिन में तापमान नॉर्मल रहेगा, लेकिन सुबह और शाम गुलाबी ठंड रहेगी। दिल्ली में मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.435°C रहा। आज अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम तापमान 23°C रह सकता है। आज सुबह अधिकतम तापमान 32.31 °C है। हवा में 38% नमी है और हवा की गति 38 किमी/घंटा है। दिल्ली में आज सुबह AQI 343 रहा, जो खराब कैटेगरी का लेवल है और इससे बचकर रहना होगा।

---विज्ञापन---

 

आज इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट रहेगा। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर भारत, तमिलनाडु, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

First published on: Oct 09, 2024 07:07 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola