---विज्ञापन---

चक्रवाती तूफान फिर तबाही मचाएगा‌? क्या दिल्ली में भी बरसेंगे बादल, जानें देशभर में मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: भारतीय मौसम विभाग ने मानसून के एक बार फिर एक्टिव होने का अलर्ट दिया है, जिसके चलते अक्टूबर के पहले हफ्ते में कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है। बिहार के 10 से ज्यादा से ज्यादा जिले बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। कोसी बैराज के फाटक खुलने से पानी आया है।

---विज्ञापन---

Today IMD Weather Forecast: देश के कुछ राज्यों में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो रहा है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर वाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन अभी भी बरकरार है, जिसके असर से समुद्र तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान असर दिखा सकता है।

अक्टूबर के पहले सप्ताह में कई राज्यों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश होने के भी आसार हैं, लेकिन राजधानी दिल्ली से मानसून पूरी तरह विदा हो चुका है, इसलिए मौसम विभाग ने दिल्ली में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज और आने वाले दिनों में देश का मौसम कैसा रहेगा?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आज और इस सप्ताह में पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों, असम, मेघालय, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। बिहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। असम-मेघालय में 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश हो सकती है।

अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में भी 2 से 4 अक्टूबर तक बारिश होने का अलर्ट रहेगा। नेपाल में भारी बारिश से बिहार के 12 जिले बाढ़ में डूबे हैं, क्योंकि गंडक और कोसी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बीते दिन कोसी नदी के बैराज खोले जाने से कई और जिलों में बाढ़ आने का खतरा मंडरा गया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

---विज्ञापन---

 

दिल्ली में बारिश होने के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में अब बारिश होने की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी उमस परेशान कर सकती है। 5 अक्टूबर तक दिल्ली में आसमान साफ रहेगा। हालांकि आज सोमवार सुबह आसमान में हल्के बादल नजर आए और हल्की हवा भी चल रही थी, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। आज राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

दूसरी ओर, पश्चिम बंगाल में भी मौसम के तेवर काफी तल्ख हैं। ऐसे में 10 अक्टूबर तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं। महाराष्ट्र में 3 दिन पहले बारिश ने जनजीवन काफी अस्त व्यस्त कर दिया था। एक बार फिर महाराष्ट्र में बारिश होने की संभावना है। इस हफ्ते प्रदेश के कई शहरों में बारिश हो सकती है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

 

First published on: Sep 30, 2024 07:32 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola