हाथ-उंगलियां और आंखें नहीं तो कैसे बनवाएं Aadhaar Card? केंद्र सरकार ने बताया नया तरीका

Aadhaar Card Enrollment New Process: आधार कार्ड को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। फिंगर प्रिंट के कारण आधार कार्ड नहीं बन रहा तो अब नए तरीके से आधार एनरोल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

Aadhaar Card Enrollment New Process: आधार कार्ड आज भारत देश के हर नागरिक की पहचान है। देश की आधी से ज्यादा जनता आधार कार्ड बनवा चुकी है, लेकिन आज भी देश में कई लोग ऐसे हैं, जिनके आधार कार्ड नहीं बने हैं, क्योंकि किसी के हाथ नहीं हैं तो किसी की फिंगर प्रिंट देने के लिए उंगलियां नहीं हैं। किसी की आंखें नहीं हैं। कई लोगों के तो फिंगर प्रिंट मैच नहीं होने की वजह से आधार कार्ड नहीं बने। ऐसे लोगों के आधार कार्ड बनवाने के लिए भाजपा की मोदी सरकार ने एक नया तरीका बताया है। अब IRIS यानी आंख की पुतली के स्कैन करके आधार कार्ड बनाया जाएगा। इसके विपरीत अगर किसी की आंखों की पुतली स्कैन नहीं हो पाएगी तो उसके फिंगर प्रिंट का इस्तेमाल करके आधार बनवाने के लिए नामांकन किया जा सकता है।

 

क्यों लिया केंद्र सरकार ने यह फैसला?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केरल को कोट्टायम में एक महिला जोसीमोल पी. जोस का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था, क्योंकि उसकी उंगलियां छोटी थीं, जिस वजह से फिंगर प्रिंट नहीं आ रहे थे और वह आधार के लिए नामांकन नहीं का पा रही थी। आधार कार्ड नहीं बनने के कारण महिला सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही थी। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स, IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मामले में हस्तक्षेप किया। उनके निर्देश पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की एक टीम महिला के घर पहुंची और उसकी आंखों की पुतलियों को स्कैन करके उसके आधार कार्ड का नामांकन किया और मौके पर ही उसका आधार कार्ड जारी कर दिया। आधार बनवाने के इस तरीके को सरकार ने अब पूरे देश में लागू कर दिया है।

यह भी पढ़ें:  Ram Mandir अयोध्या के गर्भगृह की नई तस्वीर आई सामने, VHP के चंपत राय ने दिखाया अलौकिक नजारा                         

आधार कार्ड के इस्तेमाल की जानकारी कैसे पता करें?

  • https://resident.uidai.gov.in पर लॉग इन करें।
  • आधार सर्विसेज में जाकर Aadhaar Authentication History पर क्लिक करें।
  • आधार सर्विस टैब पर क्लिक करें। आधार ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री दिखाई देगी।
  • 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें। वन टाइम पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड या कैप्चा दर्ज करें।
  • बॉयोमीट्रिक्स, डेमोग्राफिक्स, OTP, डेमोग्राफिक और बॉयोमीट्रिक, बॉयोमीट्रिक और OTP एवं डेमोग्राफिक और OTP ऑप्शन मिलेंगे।
  • कोई एक ऑप्शन चुनें। सभी को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। डेट रेंज सेलेक्ट करें।
  • रजिस्टर्ड नंबर पर आया OTP दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • आधार कार्ड के इस्तेमाल की जानकार सामने आ जाएगी।

First published on: Dec 10, 2023 09:37 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें