Ram Mandir अयोध्या के गर्भगृह की नई तस्वीर आई सामने, VHP के चंपत राय ने दिखाया अलौकिक नजारा

Ram Mandir Garbh Grah Photo: राम मंदिर के गर्भगृह की नई तस्वीरें सामने आई हैं। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बेहद अलौकिक नजारा दिखाया है, आप भी देखिए…

Ram Mandir Garbh Grah

Ram Mandir Garbh Grah

Ram Mandir Ayodhaya Garbh Grah Photo Viral: राम मंदिर अयोध्या में रामलला को विराजने की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। मंदिर का गर्भगृह बनकर तैयार हो चुका है। इसकी नई तस्वीरें सामने आई हैं। विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने शनिवार को गर्भगृह की नई तस्वीरें अपने X अकाउंट पर शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा कि प्रभु श्री रामलला का गर्भगृह लगभग तैयार है। हाल ही में लाइटिंग-फिटिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। आपके साथ कुछ तस्वीरें साझा कर रहा हूं। तस्वीरें देखने में काफी खूबसूरत हैं और काफी अलौकिक नजारा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

राम मंदिर में बिजली आपूर्ति का काम पूरा हुआ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राम मंदिर में बिजली आपूर्ति का काम पूरा हो गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी। उन्होंने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) का आभार जताया और लिखा कि श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का निर्माणाधीन भव्य एवं दिव्य मंदिर आज विद्युत कनेक्शन से परिपूर्ण हो गया। इस राष्ट्र मंदिर को जगमग करने का अभूतपूर्व कार्य करने वाले बिजली विभाग का धन्यवाद! इस बहुप्रतीक्षित रामकाज के संपन्न होने की सभी रामभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! अब प्रदेशवासी और श्री राम के भक्त 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठाा के साक्षी बनें।

विज्ञापन

जनवरी 2024 में प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नवनिर्मित ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। इस समारोह के यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगी। 121 पुजारियों की टीम उनके हाथों से राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला को विराजमान कराएगी। इन ऐतिहासिक पलों के गवाह पूरे देश के साथ-साथ विदेशों में बसे श्री राम के श्रद्धालु भी बनेंगे। करीब 3 हजार VVIP गेस्ट इस समारोह में शिरकत करने के लिए बुलाए गए हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा बाद अगले दिन से श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे। साल 2025 तक पूरे राम मंदिर को पूरी तरह से तैयार करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ