News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
CBI Raid Cyber Fraud: इन दिनों सीबीआई साइबर फाइनेंशियल अपराधों पर नकेल कसने के लिए ऑपरेशन चक्र-V चला रही है। इसी के तहत गुरुवार को टीम ने राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड में 42 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान सीबीआई ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल फोन, बैंक खाता खोलने के दस्तावेज, लेन-देन विवरण, केवाईसी दस्तावेज आदि जब्त किए गए हैं। साथ ही म्यूल बैंक अकाउंट खोलने में शामिल बिचौलियों सहित व्यक्तियों की पहचान की। गिरफ्तार व्यक्तियों में बिचौलिए, एजेंट, एग्रीगेटर, खाताधारक और बैंक संवाददाता शामिल हैं।
सीबीआई की जांच में पता चला कि कुछ ट्रांसजेक्शन पर संदिग्ध लेनदेन का अलर्ट आया लेकिन ब्रांच मैनेजर सही जांच नहीं कर पाए। इसके अलावा कुछ बैंक खाता धारकों का रहने का पता बिना उपयुक्त प्रमाण के ही सत्यापित किया गया, इससे खाता धारक के घर धन्यवाद पत्र भी नहीं जा पाया। ये सभी आरबीआई मास्टर सर्कुलर से जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन था। इस पर सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, जालसाजी, जाली दस्तावेजों को असली के रूप में उपयोग करने तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत बैंक अधिकारियों द्वारा आपराधिक कदाचार के अपराध के लिए एफआईआर दर्ज की।
गिरफ्तार किए गए साइबर धोखेबाजों को बैंक अधिकारियों, एजेंटों, एग्रीगेटर्स, बिचौलियों और ई-मित्रों से मदद मिल रही थी। ये सभी साइबर धोखाधड़ी की कमाई जमा करने और ट्रांसफर करने के लिए म्यूल खाते खोलने में मदद कर रहे थे। साथ ही जमा राशि को निकालने में भी साइबर अपराधियों की मदद कर रहे थे।
सीबीआई ने म्यूल अकाउंट्स की जांच की तो पता चला कि भारत में कई बैंकों की 700 से ज्यादा शाखा में करीब 8.5 लाख म्यूल बैंक अकाउंट हैं। इन खातों में केवाईसी नहीं होती, खाताधारक की जांच नहीं होती थी। इनका प्रयोग साइबर धोखाधड़ी में किया जाता है।
म्यूल ऐसे बैंक अकाउंट्स का प्रयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए किया जाता है। जैसे साइबर ठगी, मनी लॉन्ड्रिंग, टैक्स चोरी, डिजिटल धोखाधड़ी आदि। ऐसे खाते आमतौर पर किसी तीसरे व्यक्ति के नाम पर खोले जाते हैं। ये व्यक्ति या तो फर्जी होते हैं या ऐसे खातों से अनजान होते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।