8th Pay Commission से कैसे बढ़ेगी सैलरी? लेवल 1-10 तक समझें पूरा प्रोसेस

8th Pay Commission Salary Hike: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। इन सिफारिशों को लेवल 1-10 तक लागू किया जाएगा।

8th Pay Commission Salary Hike
विज्ञापन

8th Pay Commission Salary Hike: केंद्रीय मंत्रीमंडल ने हाल ही में 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। खबरों की मानें तो अगले साल तक इसे लागू किया जा सकता है। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 2016 में लागू 7वें वेतन आयोग के तहत सैलरी दी जाती है। वहीं 8वां वेतन संशोधन फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर करेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 2.86 तक बढ़ सकता है, जिससे लेवल 1 में बेसिक वेतन 18,000 रुपए से बढ़कर 51,480 रुपए हो सकता है। तो आइए जानते हैं सभी 10 स्तरों पर कर्मचारियों के वेतन और पेंशन में कैसे संशोधन किया जाएगा?

यह भी पढ़ें – Air India Express: फ्लाइट में अब लेकर जा सकते हैं ज्यादा सामान, रूट्स पर बढ़ाई गई बैगेज की लिमिट

Advertisment

कैसे होगी सैलरी में बढोत्तरी?

लेवल 1 – इसमें चपरासी, परिचारक और सहायक कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों के वेतन में 33,480 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी। इसे उनका वेतन 18,000 रुपए से बढ़कर 51,480 रुपए हो जाएगा।

लेवल 2 – इस लेवल में लिपिकीय कार्य संभालने वाले लोअर डिविजन क्लर्क शामिल हैं। उनका वेतन 19,900 रुपए से बढ़कर 56,914 हो जाएगा। इन कर्मचारियों के वेतन में 37,014 रुपए की बढ़ोत्तरी होगी।

लेवल 3 – कांस्टेबल और पुलिस या सार्वजनिक सेवाओं के कर्मचारी इस स्तर में शामिल होंगे। उनके मूल वेतन में 40,362 रुपए की बढ़ोत्तरी की उम्मीद है। इससे उनका वेतन 21,700 रुपए से बढ़कर 62,062 रुपए तक हो जाएगा।

विज्ञापन

लेवल 4 – इस स्तर में ग्रेड D के स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क शामिल हैं। इनके वेतन में 47,430 रुपए की वृद्धि होगी। ऐसे में इनका वेतन 25,500 रुपए से बढ़कर 72,930 रुपए हो जाएगा।

लेवल 5 – सीनियर क्लर्क और उच्च स्तरीय तकनीकी कर्मचारी इस श्रेणी में शामिल होंगे। 54,312 रुपए की वेतन वृद्धि के साथ सैलरी 29,200 रुपए से बढ़कर 83,512 हो सकता है।

विज्ञापन

लेवल 6 – इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर इस श्रेणी में आते हैं। उनके वेतन में 65,844 रुपए की बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। ऐसे में इन कर्मचारियों की सैलरी 35,400 से बढ़कर 1,01,244 रुपए हो जाएगी।

लेवल 7 – इस श्रेणी में अधीक्षक, अनुभाग अधिकारी और सहायक अभियंता शामिल होंगे। उनके वेतन में 83,514 रुपए की बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे उनका वेतन 44,900 से बढ़कर 1,28,414 रुपए तक हो जाएगा।

विज्ञापन

लेवल 8 – वरिष्ठ अनुभाग अधिकारी, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी इस श्रेणी में हैं। 47,600 का मूल वेतन 88,536 रुपए बढ़कर 1,36,136 रुपए तक हो सकता है।

लेवल 9 – पुलिस उपाधीक्षक और लेखा अधिकारी के पद इस श्रेणी में शामिल हैं। इससे उनके वेतन में 98,766 रुपए की वृद्धि होने की उम्मीद है। अब इनकी सैलरी 53,100 रुपए से बढ़कर 1,51,866 रुपए हो सकती है।

विज्ञापन

लेवल 10 – ग्रुप ए के अधिकारी इस श्रेणी में शामिल होंगे। उनके वेतन में 1,04,346 रुपए की बढ़ोत्तरी की संभावना है। इससे उनकी सैलरी 56,100 रुपए से बढ़कर 1,60,446 रुपए होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ