रेलवे के रोचक तथ्य! यहां से मिलती है देश के हर कोने के लिए ट्रेन

Indian Railways: भारतीय रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए रोज कई बदलाव करता है। जिसकी वजह से लोगों की यात्रा आसान होती है। आज हम भारतीय रेलवे से जुड़े रोचक तथ्य आपको बताएंगे।

Indian Railways Mathura junction

Indian Railways: देश में हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। 13 हजार से ज्यादा पेसेंजर ट्रेनें देश के कोने-कोने को जोड़ने का काम करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं मिलती है। इसके लिए ट्रेन बदलनी पड़ती है, जो आमतौर पर बहुत थका देने वाला प्रोसेस होता है। वहीं, भारत में एक शहर ऐसा भी है जहां के रेलवे स्टेशन से आप देश के हर कोने के लिए ट्रेनें ले सकते हैं।

विज्ञापन

भारत सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जिससे देश में कनेक्टिविटी बढ़ी है। आज हम भारत के ऐसे रेलवे स्टेशन के बारे में बताएंगे जहां से आपको देशभर में किसी भी जगह जाने के लिए ट्रेन मिल जाती है। जिसके साथ ही यह भारत के सबसे बिजी रेलवे स्टेशनों में से एक हो जाता है।

विज्ञापन

हर जगह के लिए मिल जाएगी ट्रेन

उत्तर प्रदेश में अयोध्या राम मंदिर के लिए फैमस है। वहीं, मथुरा भी अध्यात्म से जुड़ा शहर है। लेकिन यह शहर एक और चीज के लिए मशहूर है, वह है मथुरा जंक्शन। जो भारत का एकमात्र रेलवे स्टेशन है जहां से आपको देश के किसी भी कोने के लिए ट्रेन मिल जाती है। दिल्ली से भारत के दक्षिणी क्षेत्रों तक जाने वाली लगभग हर ट्रेन इस रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती है। इसके अलावा यहां से जम्मू-कश्मीर और दक्षिण में कन्याकुमारी तक के लिए ट्रेन ले सकते हैं।

विज्ञापन

Mathura junction

मथुरा जंक्शन के बारे में

मथुरा जंक्शन पर ट्रेनों का संचालन 1875 में शुरू हो गया था। आज यहां के स्टेशन पर 10 प्लेटफार्म हैं, जहां से 24 घंटे ट्रेनों का संचालन होता है। मथुरा जंक्शन पर हर रोज 197 ट्रेनें रुकती हैं। यहां पर राजधानी, शताब्दी और दुरंतो एक्सप्रेस जैसी प्रीमियम ट्रेनें, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें और मेमू-डेमू ट्रेनें चलती हैं। मथुरा जंक्शन से चलने वाली ट्रेनें दिल्ली, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और कई दूसरे राज्यों को जोड़ने का काम करती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ