Air India Express: फ्लाइट में अब लेकर जा सकते हैं ज्यादा सामान, रूट्स पर बढ़ाई गई बैगेज की लिमिट

Air India Express: हवाई सफर करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने चेक-इन बैगेज को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। जिसके बाद से यात्री 30 किलोग्राम तक चेक-इन बैगेज ले जा सकते हैं।

Air India Express Baggage Rule

Air India Express: अगर आप फ्लाइट का सफर करने वाले हैं, तो चेक-इन बैगेज का नया नियम पढ़ लें। दरअसल, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी बैगेज पॉलिसी में थोड़े बदलाव किए हैं। जिसके बाद से यात्रियों के लिए चेक-इन बैगेज की सीमा को बढ़ गई है। इसके पहले तक एयर इंडिया एक्सप्रेस के यात्री 20 किलोग्राम तक ही चेक-इन बैगेज ले जा सकते थे, जिसकी सीमा को बढ़ाकर 30 किलोग्राम कर दिया गया है। जानिए और क्या बदलाव हुए और किन रूट्स पर यह नियम लागू किए जाएंगे?

एयरलाइन ने क्या किया बदलाव?

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने यात्रियों को राहत देते हुए यह फैसला लिया है। जिसमें एयरलाइन ने चेक-इन बैगेज की लिमिट बढ़ा दी है। चेक-इन बैगेज जो पहले 20 किलोग्राम था, जिसे बढ़ाकर अब 30 किलोग्राम कर दिया गया है। इसके अलावा एयरलाइन ने यह भी बताया कि जिन यात्रियों के साथ बच्चे होंगे, उनको अलग से 10 किलोग्राम तक चेक-इन बैगेज की सुविधा मिलेगी।

एयरलाइन ने कहा कि यात्रियों को अब 30 किलोग्राम चेक-इन बैगेज के साथ 7 किलोग्राम केबिन बैगेज की सुविधा मिलेगी। एयरलाइन ने यह भी साफ किया कि केबिन बैगेज का साइज 40 सेमी x 30 सेमी x 10 सेमी से ज्यादा नहीं हो। यह इस साइज का होना चाहिए जो सीट के नीचे आराम से आ सके।

कहां पर मिलेगी यह सुविधा?

एयरलाइन का यह नियम हर रूट पर नहीं बल्कि कुछ ही रूट्स के लिए बनाया है। यह नियम एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मिडिल ईस्ट और सिंगापुर जाने वाले यात्रियों के लिए लागू किया है। वहीं, दूसरे रूट्स के लिए अभी भी पहले वाले नियम ही रहेंगे। जिसमें 20 किलोग्राम चेक-इन बैगेज के अलावा 7 किलोग्राम केबिन बैगेज ले जाया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ