Man Died Due To No Wheelchair At Mumbai Airport : मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर उपलब्ध न कराई जाने की वजह से एक बुजुर्ग की मौत होने की खबर आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार 80 साल के एक बुजुर्ग ने न्यूयॉर्क से मुंबई आने के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट में अपने और अपनी पत्नी के लिए टिकट बुक कराई थी। उनकी टिकट व्हीलचेयर पैसेंजर के लिए थी। यह शख्स सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट इमिग्रेशन काउंटर पर अचानक गिर गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
डेढ़ किमी चला पैदल, फिर गिरा
जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की कमी की वजह से उन्हें केवल एक व्हीलचेयर असिस्टेंट मिला था। बुजुर्ग ने इस पर अपनी पत्नी को बैठाया और खुद पैदल चलने का फैसला लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुजुर्ग करीब 1.5 किलोमीटर चलने के बाद इमिग्रेशन एरिया में पहुंचा जहां दिल का दौरा पड़ने से वह गिर गया। उन्हें एयरपोर्ट मेडिकल फैसिलिटी ले जाया गया और वहां से नानावती अस्पताल ले जाया गया था। बुजुर्ग भारतीय मूल का था और उसके पास अमेरिकी पासपोर्ट था।
व्हीलचेयर के लिए थी प्री-बुकिंग
रिपोर्ट्स के अनुसार बुजुर्ग ने व्हीलचेयर सेवा के लिए प्रीबुकिंग की थी। उनका प्लेन रविवार को न्यूयॉर्क से रवाना हुआ था। इस प्लेन में 32 व्हीलचेयर यात्री थे लेकिन केवल मुंबई पहुंचने के बाद उनकी मदद के लिए केवल 15 व्हीलचेयर ही उपलब्ध थीं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने इसे लेकर कहा है कि व्हीलचेयर की भारी मांग के चलते हमने यात्री से अनुरोध किया था कि वह थोड़ा सा इंतजार करें ताकि व्हीलचेयर की व्यवस्था की जा सके लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पैदल चलने की बात कही थी।
एयर इंडिया ने इस पर क्या बोला
एयर इंडिया ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि हम पीड़ित के परिवार के संपर्क में हैं और हर उनका जरूरी सहयोग कर रहे हैं। एयरपोर्ट पर काम करने वाले एक शख्स ने बताया कि हमें अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि बुजुर्ग कपल एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते और न ही प्लेन से एयरपोर्ट टर्मिनल का सफर अकेले करना चाहते हैं। जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है वह प्लेन से एयरपोर्ट टर्मिनल तक जाने के दौरान अपनी पत्नी या पति के साथ ही रहना पसंद करते हैं।
ये भी पढ़ें: यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार के खिलाफ आर-पार के मूड में किसान
ये भी पढ़ें: मोदी, मंदिर और राजनीति, क्या है चुनावी गठजोड़?
संबंधित खबरें
प्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
4 hrs agoलालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
5 hrs agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
5 hrs agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
5 hrs agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
7 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
7 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
10 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines