---विज्ञापन---

सेफ्टी वॉयलेशन में Air India पर 1.1 करोड़ का जुर्माना, हफ्ते में दूसरी बड़ी कार्रवाई

Air India Fined: लंबी दूरी के उड़ानों में एयरलाइन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर रही थी। इस बारे में एयरलाइन के कर्मचारी ने ही शिकायत की थी।

Air India Fined: सुरक्षा संबंधी नियम तोड़ने पर एयर इंडिया पर 1.1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। एविएशन रेगुलेटरी अथॉरिटी डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइंस पर यह जुर्माना लगाया है। बता दें एयरलाइंस पर एक हफ्ते के भीतर डीजीसीए की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले रनवे पर कोहरे में उसकी खराब तैयारी को लेकर रेगुलेटरी अथॉरिटी ने 30 लाख का जुर्माना लगाया था।

एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चर द्वारा निर्धारित सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं

डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के अनुसार एयरलाइन के एक कर्मचारी ने शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि कंपनी लंबी दूरी के कुछ रूट्स पर सेफ्टी नियमों का पालन नहीं कर रही है। दरअसल, शिकायत में कहा गया था कि एयरलाइन एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चर द्वारा निर्धारित सेफ्टी नॉर्म्स का पालन नहीं कर रहा है। जिन रूट्स पर नियमों का धड़ल्ले से उल्लंघन हो रहा है वह सभी बेहद संवदेनशील हैं। इस शिकायत पर DGCA ने केस रजिस्टर किया और मामले की जांच शुरू की।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कोहरे में हो गई फ्लाइट रद्द, अब क्या? यह हैं आपके 5 अधिकार, जानें  

इंडिगो एयरलाइन पर 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना

जांच के दौरान पहले दोषी पाए जाने पर एविएशन रेगुलेटरी अथॉरिटी ने एयरलाइन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसके बाद उसके जवाब से संतुष्ट न होने और उसे दोषी करार देने पर अब 1.1 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है। सुरक्षा कारणों से शिकायतकर्ता का नाम उजागर नहीं किया गया है। बता दें कि इससे पहले बीते 17 जनवरी को एयर इंडिया द्वारा कोहरे में उड़ानों को लेकर पर्याप्त इंतजाम नहीं करने पर 30 लाख का जुर्माना लगाया गया था। इसके अलावा इंडिगो एयरलाइन पर 1.2 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। इंडिगो एयरलाइन के यात्रियों द्वारा रनवे पर बैठकर खाना खाने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई थी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कोहरे में हो गई फ्लाइट रद्द, अब क्या? यह हैं आपके 5 अधिकार, जानें  

First published on: Jan 24, 2024 02:18 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola