Weather Update Today: यूपी-हरियाणा समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today: मौसम विभाग ने यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है। पढ़ें, आपके यहां कैसा रहेगा आज का मौसम …

weather update today

Weather Forecast Today: आज का मौसम कैसा रहेगा?

Weather Update Today: भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 17 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और 19 से 12 फरवरी के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। विभाग ने कहा कि कुछ राज्यों में रात और सुबह को घना कोहरा छाया रह सकता है।

विज्ञापन

आज कहां होगी बारिश?

विज्ञापन

IMD के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में सुबह छाया रह सकता है घना कोहरा

IMD के मुताबिक, 18 से 21 फरवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तेज हवाओं (30-40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ आंधी, बिजली और ओलावृष्टि के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं, 16 और 17 फरवरी को बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

विज्ञापन

सबसे कम तापमान कहां दर्ज किया गया?

मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। ये उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में सामान्य है, जबकि उत्तर भारत के बाकी हिस्सों में सामान्य से ऊपर है। गुरुवार (15 फरवरी) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस पंजाब के अमृतसर में दर्ज किया गया।

विज्ञापन

किन राज्यों में हुई बारिश?

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हुई। वहीं, छत्तीसगढ़ के सरगुजा, सूरजपुर और झारखंड के रांची में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि दर्ज की गई।

विज्ञापन

दिल्ली मौसम अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज मध्यम कोहरा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Achyut Kumar

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ