Barish Mein Kaunsa Yoga Kare: बारिश का मौसम मन को सुकून देने वाला होता है. हालांकि, कई लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि सड़को पर गंदगी भी काफी हो जाती है. इसलिए अक्सर लोग घर पर रहना पसंद करते हैं और गंदगी की वजह से बाहर कम ही जाते हैं. कुछ लोगों का जिम जाना छूट जाता है, ऐसे में बॉडी सुस्त हो जाती है और कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती है. ऐसे में आपको घर पर रहकर भी अपनी बॉडी को एक्टिव रखने की जरूरत है. बेहतर होगा कि आप उन योगासनों को शामिल करें, जिन्हें करने से बॉडी एक्टिव भी रहे और फैट भी कम हो जाए. इसको लेकर योग एक्सपर्ट अक्षर ने अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो के जरिए बताया है कि अगर रोजाना योग किया जाए तो शरीर को एक्टिव और लचीला रखा जा सकता है. अगर आप रोज सिर्फ 20 मिनट भी योग करते हैं यकीनन फायदा देखने को मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- प्रोटेस्ट में आंखों में चली गई Tear gas? आई एक्सपर्ट से जानिए कैसे रखें ख्याल
ताड़ासन | Mountain Pose
इस योग को करने के लिए अपने दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं. फिर रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और शरीर का वजन दोनों पैरों रखें. अब गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और पूरे शरीर को खींचें. कुछ देर इस पोजीशन में रहें और फिर वापस अपनी पोजीशन में आ जाएं.
ताड़ासन करने के फायदे
- शरीर का सही पोस्चर बनाए रखना
- पैरों को मजबूत बनाना
- शरीर का संतुलन बेहतर करना
- ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करना
उत्कटासन | Chair Pose
इस आसन को भी घर पर आसानी से किया जा सकता है. इस दौरान अपने दोनों पैरों को एक साथ रखें. फिर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं. अब रीढ़ सीधी रखें और छाती को खुला रखें. नॉर्मल सांस लें और कुछ देर इस पोजीशन में रहकर वापस नॉर्मल हो जाएं.
उत्कटासन करने के फायदे
- घुटनों और पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाना
- जोड़ों को मजबूत बनाने का काम
- शरीर की एनर्जी बढ़ना
- पोस्चर और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होना
मार्जरी आसन या बितिलासन | Cat Cow Stretch
इस योगासन को आप घर पर आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आप हाथों और घुटनों के बल लेट जाएं. फिर सांस लेते हुए पीठ को हल्का नीचे की ओर झुकाएं और छाली को ऊपर उठाकर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें. अब ठुड्डी को छाती की ओर ले आएं और इस प्रोसेस को एक से दो बार करें.
मार्जरी आसन या बितिलासन के फायदे
- रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाना
- पीठ और कंधों की जकड़न दूर करना
- शरीर का पोस्चर सुधारना
- एनर्जी को बरकरार रखना
इसे भी पढ़ें- टीनएजर्स में बढ़ रही सोशल मीडिया की लत, Meta पर लगे गंभीर आरोप, एक्सपर्ट से जानिए कैसे करें कंट्रोल?
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
4 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
18 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
19 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
21 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
22 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines