प्रोटेस्ट में आंखों में चली गई Tear gas? आई एक्सपर्ट से जानिए कैसे रखें ख्याल

Tear Gas Side Effects: अगर आपकी आंखों में आंसू गैस चली गई है तो आप बिल्कुल भी लापरवाही ना करें. इससे आंखों को काफी नुकसान हो सकता है और आपको जलन महसूस हो सकती है, आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं. 

Tear Gas Side Effects

टियर गैस आंखों में जाने पर क्या होगा? Image Credit-AI

विज्ञापन

Tear Gas Se Kaise Bache: दिल्ली में स्टूडेंट नीट पेपर लीक होने को लेकर जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट कर रहे हैं और पिछले दिनों स्टूडेंट को रोकने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस के गोले फेंके गए थे. हालांकि, इसके बाद भी छात्रों का गुस्सा कम नहीं हुआ और उनका धरना प्रदर्शन जारी है. इसलिए आपको अपना और अपनी आंखों का बहुत ध्यान रखने की जरूरत है. हालांकि, आंसू गैस के गोले धुआं आंखों, नाक और सांस की नली में जलन पैदा कर सकते हैं. ऐसे में अगर टियर गैस आंखों में चली जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है. इसको लेकर एक्सपर्ट आई डॉक्टर भव्य थरेजा का कहना है कि गलत तरीके से आंखें रगड़ने या देरी करने से परेशानी बढ़ सकती है. इसलिए बहुत ही ध्यान से आंसू गैस के अपनी आंखों को नुकसान पहुंचाने से बचाएं.    

इसे भी पढ़ें- कैंसर और टिटनेस के इलाज पर बढ़ा खर्च, कई दवाओं की कीमतों में 50% तक इजाफा

Advertisment

टियर गैस आंखों में जाने पर क्या होगा? 

  • आंखों में जलन और चुभन होना 
  • लगातार आंसू आना 
  • आंखों का लाल होना
  • धुंधला दिखाई देना
  • रोशनी से परेशानी होना
  • पलकों में सूजन होना 
  • नाक बहना और खांसी होना 

टियर गैस आंखों में जाने के बाद क्या करें? 

  • सबसे पहले साफ जगह पर जाएं- आप जहां पर भी हैं, उस जगह को छोड़कर कहीं दूर साफ जगह पर जाएं. खुले और साफ हवा वाली जगह पर जाने से आपके जलन कम होगी.  
    आंखों को साफ पानी से धोएं- आंखों को 10 से 15 मिनट तक लगातार साफ, ठंडे बहते पानी या स्टेराइल सलाइन से धोएं. ध्यान रखें कि पानी का प्रेशर तेज ना हो, क्योंकि इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है.
  • आंखों को तेज न रगड़ें- आंखें मलने से गैस का असर और फैल सकता है, जिससे जलन और नुकसान बढ़ सकता है. इसलिए हल्के हाथों से आंखों को रगड़ें और पानी से तुरंत साफ करें.  
    कॉन्टैक्ट लेंस तुरंत निकाल दें- अगर आपने कॉन्टैक्ट लेंस पहन रखे हैं तो सबसे पहले उन्हें निकाल दें और फिर दोबारा धोकर इस्तेमाल ना करें. इससे आंखों को काफी नुकसान हो सकता है.  

क्या नहीं करना चाहिए?

गैस आंखों में जाने या जलन महसूस होने पर कोई भी घरेलू नुस्खा या दवा का इस्तेमाल ना करें. आप पानी का इस्तेमाल करें, क्योंकि पानी से आंखों को राहत मिलेगी. अगर इसके बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है तो डॉक्टर से बात करें. 

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ