Yoga Tips: बारिश में नहीं जा पा रहे जिम? एक्सपर्ट के बताए गए इन योगासनों से घर बैठे पाएं इंस्टेंट एनर्जी
Yoga Poses For Home: बारिश में कई बार जिम जाने का मौका नहीं मिलता. ऐसे में आपको अपनी हेल्थ के साथ कंप्रोमाइज करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम एक्सपर्ट द्वारा बताए गए योगासन आपके साथ साझा कर रहे हैं जिन्हें अपने रूटीन में शामिल किया जा सकता है.
Edited By : Shadma Muskan|Updated: Jul 22, 2026 13:46
Share :
इन योगासनों से घर बैठे पाएं इंस्टेंट एनर्जी. Image Credit- Freepik
---विज्ञापन---
Barish Mein Kaunsa Yoga Kare: बारिश का मौसम मन को सुकून देने वाला होता है. हालांकि, कई लोग परेशान हो जाते हैं, क्योंकि सड़को पर गंदगी भी काफी हो जाती है. इसलिए अक्सर लोग घर पर रहना पसंद करते हैं और गंदगी की वजह से बाहर कम ही जाते हैं. कुछ लोगों का जिम जाना छूट जाता है, ऐसे में बॉडी सुस्त हो जाती है और कई तरह की परेशानियां देखने को मिलती है. ऐसे में आपको घर पर रहकर भी अपनी बॉडी को एक्टिव रखने की जरूरत है. बेहतर होगा कि आप उन योगासनों को शामिल करें, जिन्हें करने से बॉडी एक्टिव भी रहे और फैट भी कम हो जाए. इसको लेकर योग एक्सपर्ट अक्षर ने अपने इंस्टाग्राम के एक वीडियो के जरिए बताया है कि अगर रोजाना योग किया जाए तो शरीर को एक्टिव और लचीला रखा जा सकता है. अगर आप रोज सिर्फ 20 मिनट भी योग करते हैं यकीनन फायदा देखने को मिलेगा.
इस योग को करने के लिए अपने दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं. फिर रीढ़ की हड्डी सीधी रखें और शरीर का वजन दोनों पैरों रखें. अब गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और पूरे शरीर को खींचें. कुछ देर इस पोजीशन में रहें और फिर वापस अपनी पोजीशन में आ जाएं.
ताड़ासन करने के फायदे
शरीर का सही पोस्चर बनाए रखना
पैरों को मजबूत बनाना
शरीर का संतुलन बेहतर करना
ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करना
उत्कटासन | Chair Pose
इस आसन को भी घर पर आसानी से किया जा सकता है. इस दौरान अपने दोनों पैरों को एक साथ रखें. फिर धीरे-धीरे घुटनों को मोड़ें और दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं. अब रीढ़ सीधी रखें और छाती को खुला रखें. नॉर्मल सांस लें और कुछ देर इस पोजीशन में रहकर वापस नॉर्मल हो जाएं.
इस योगासन को आप घर पर आसानी से कर सकते हैं. इसके लिए आप हाथों और घुटनों के बल लेट जाएं. फिर सांस लेते हुए पीठ को हल्का नीचे की ओर झुकाएं और छाली को ऊपर उठाकर सांस छोड़ते हुए पीठ को गोल करें. अब ठुड्डी को छाती की ओर ले आएं और इस प्रोसेस को एक से दो बार करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.