हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

बार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन से करें दिन की शुरुआत

Mental Stress:  अगर आप भी बार-बार मायूसी, बेचैन, उदास या किसी काम में मन न लगने जैसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए बाबा रामदेव के बताए योगासन अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.  

विज्ञापन
सुबह का माहौल शांत होता है और इस वक्त अनुलोम-विलोम का अभ्यास करना बेस्ट हो सकता है. Image Credit- AI

आजकल लोगों का शेड्यूल इतना बिजी रहने लगा है कि लोगों को शांत बैठने या खुद पर ध्यान देने का टाइम ही नहीं मिल पाता. इसकी वजह से लोग स्ट्रेस या बेचैनी का शिकार हो जाते हैं. कुछ लोग अवसाद जैसी बीमारी का सामना करते हैं, क्योंकि खुद के बारे में लोग सोचते ही नहीं हैं. जब मामला ज्यादा गंभीर हो जाता है तो डॉक्टर के पास जाकर दवा को रूटीन में शामिल करते हैं. हालांकि, हर चीज का हल सिर्फ दवाओं में नहीं मिलता, कुछ चीजें ऐसी भी हैं जो दिल को सुकून देने का काम करती हैं. योग इस लिस्ट में शामिल है, क्योंकि बाबा रामदेव का कहना है कि अगर योग को कुछ ही देर के लिए अपने रूटीन में शामिल किया जाए तो मन और शरीर हेल्दी रहता है और दिमाग में भी अच्छे ख्याल आते हैं. योग या प्राणायाम को अपने रूटीन में शामिल किया जाए तो स्ट्रेस या मन की हलचल को शांत किया जा सकता है. अगर आप भी दिन की शुरुआत मायूसी और बेचैनी के बजाय अच्छी सोच के साथ करना चाहते हैं तो इन 5 योगासनों और योगाभ्यासों को अपनी सुबह के रूटीन में शामिल कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- भाग्यश्री ने बताया बच्चों को चुकंदर खिलाने का तरीका, शेयर की बीटरूट चीला बनाने की रेसिपी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

अनुलोम-विलोम प्राणायाम

सुबह का माहौल शांत होता है और इस वक्त अनुलोम-विलोम का अभ्यास करना बेस्ट हो सकता है. आप सांसों पर ध्यान लगाकर, मन को शांत करके इसका अभ्यास कर सकते हैं. 

विज्ञापन

कैसे करें? 

  • सबसे पहले कुर्सी की तरह सीधा बैठ जाएं. 
  • फिर दाएं नथुने को बंद करके बाएं नथुने से धीरे-धीरे सांस लें. 
  • अब बाएं नथुने को बंद करके दाएं नथुने से सांस छोड़ें. 
  • इसके बाद दाएं नथुने से सांस लें और बाएं से छोड़ें. 
  • शुरुआत में 3 से 5 मिनट तक कर प्रैक्टिस करना बेस्ट हो सकता है.

भ्रामरी प्राणायाम

अगर मन में लगातार बुरे ख्याल आ रहे हैं या बेचैनी महसूस हो रही हो तो भ्रामरी प्राणायाम करना बेस्ट हो सकता है. इसे अपने रूटीन में नीचे बताए गए स्टेप्स से कर सकते हैं. 

कैसे करें अभ्यास? 

  • सबसे पहले शांत जगह पर सीधे बैठ जाएं और आंखें बंद कर लें.
  • धीरे-धीरे सांस अंदर लें और सांस छोड़ते वक्त मुंह बंद कर लें.
  • फिर हल्की गुनगुनाहट की आवाज निकालें. इस आसन को लगभग 7 बार करें. 

ताड़ासन

ताड़ासन शरीर की मुद्रा सुधारने में मदद कर सकता है. इसलिए सुबह लंबे समय तक बिस्तर पर रहने के बजाय हल्की हल्का योग किया जा सकता है. 

विज्ञापन

कैसे करें अभ्यास?

  • अपने दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं.
  • फिर दोनों हाथों को सिर के ऊपर उठाएं. 
  • चाहें तो एड़ियां उठाकर पंजों पर संतुलन बनाने की कोशिश करें. 
  • सांस लेते हुए कुछ सेकंड ऐसे ही रहें और धीरे-धीरे इस योग को दोहराएं. 

वज्रासन

वज्रासन में बैठने से शरीर को स्थिर रखने और कुछ देर शांत होकर सांसों पर ध्यान देने में मदद मिल सकती है. 

कैसे करें अभ्यास?

  • सबसे पहले घुटनों को मोड़कर एड़ियों पर बैठ जाएं. 
  • फिर दोनों हाथों को जांघों पर रखें और पीठ सीधी रखें. 
  • आंखें बंद करके सांस लें और शुरुआत में 1 से 3 मिनट तक बैठें. 

शवासन

शवासन शरीर और मन को आराम देने के लिए किया जाने वाला एक योगाभ्यास है. इसे आप सुबह के वक्त अपने रूटीन में इस योग को शामिल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

कैसे करें अभ्यास?

  • पीठ के बल आराम से लेट जाएं. 
  • फिर दोनों पैरों को थोड़ा अलग रखें और हाथों को शरीर के बगल में ढीला छोड़ दें. 
  • बंद करके सांस लेते रहें और शरीर के अलग-अलग हिस्सों को ढीला छोड़ने पर ध्यान दें. 
  • फिर 5 से 10 मिनट तक आराम करें.

इसे भी पढ़ें- 2 साल के बच्चे के लिए कितना होना चाहिए स्क्रीन टाइम? WHO ने बताया बच्चों को कितनी देर खेलने दें और कितना सुलाएं

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Source- Baba ramdev

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola