सुबह 3-4 बजे के बीच हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा, इन संकेतों को पहचानें महिलाएं
Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक आने से पहले हमारा शरीर हमें कुछ संकेत देता है, जिसे नजरअंदाज करना गंभीर होता है। यह हेल्थ प्रॉब्लम किसी को भी हो सकती है। जानते हैं महिलाओं को किस समय हार्ट अटैक का रिस्क सबसे अधिक रहता है और संकेतों समेत बचाव।
Heart Attack Symptoms: सुबह के समय हार्ट अटैक आने का रिस्क सबसे अधिक रहता है। वैसे तो, दिल का दौरा पड़ने जैसी घटनाएं इमरजेंसी होती हैं, जो किसी को किसी भी समय आ सकती है। सुबह के समय यानी 3 से 4 बजे के बीच ऐसी स्थितियां ज्यादा होती हैं क्योंकि नींद में हार्मोन्स का फ्लक्चुएशन होता रहता है। महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों के मुकाबले काफी अलग हो सकते हैं। हार्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट एनजेड (hri) की साइट में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड में एक डाटा रिकॉर्ड किया गया था, जिसमें हर हफ्ते 55 से अधिक महिलाओं को हार्ट अटैक आता है और उनकी मृत्यु हो जाती है। आइए जानते हैं महिलाओं में हार्ट अटैक के संकेतों के बारे में।
विज्ञापन
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?
विज्ञापन
डॉक्टर आशुतोष कुमार, जो कि हैदराबाद के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट हैं, बताते हैं कि हमें इस पहलू पर जरूर बात करनी चाहिए क्योंकि लोगों में धारणा है कि महिलाओं को हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है जबकि ऐसा नहीं है। हार्ट अटैक की चपेट में महिलाएं भी होती हैं। अगर हमेशा चेस्ट पेन रहता है, तो उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है। शुगर, कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं, तो उन महिलाओं को भी अपनी जिंदगी में कभी हार्ट अटैक आने की संभावना रहती है।