Winter Bathing Tips: सर्दियों में नहाते वक्त कभी न करें ये गलतियां, नहीं तो हो सकती है यह गंभीर बीमारी

Winter Bathing Tips: सर्दियों में सुरक्षित रहने के लिए हमें अपनी कुछ आदतों को बदलने की जरूरत होती है। ठंड के मौसम में नहाना भी बड़ा मुश्किल काम होता है और अगर हम उसमें ही कुछ गड़बड़ी कर दें, तो हालात गंभीर हो सकते हैं।

Winter Bathing Tips

Winter Bathing Tips: ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। पूरे देश में शीतलहर का कहर बरप रहा है। देश के कोने-कोने में सर्दी का सितम जारी है। इस मौसम में कुछ बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है, जैसे हार्ट की। सर्दियों में नहाना भी एक हैवी टास्क है। मगर नहाने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है, क्योंकि एक छोटी सी गलती भी हमारे लिए भारी पड़ सकती है। आइए आपको बताते हैं सर्दियों में नहाते वक्त किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहाते वक्त न करें ये गलती

मौसम कोई भी हो, नहाना एक अच्छी आदत है। लेकिन गलत तरीके से नहाना सही नहीं है। सर्दियों में आपको नहाने के लिए आपको सबसे पहले अपने पैरों पर पानी डालना होता है, क्योंकि पैरों पर पानी
डालने से शरीर का तापमान नियंत्रित हो जाता है। अचानक सिर पर पानी डालने से कोई गंभीर स्थिति आपको घेर सकती है।

हो सकती हैं ये बीमारियां

सर्दियों में गलत तरीके से नहाने पर हार्ट अटैक और पैरालिसिस होने का रिस्क बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। दरअसल, इसमें होता ऐसा है कि तुरंत सिर में ऊपर के शरीर में पानी पड़ने से नसें सिकुड़ने लगती हैं और खून जमने लगता है। जब खून जमता है, तो तुरंत हार्ट अटैक आ जाता है। हार्ट अटैक के ऐसे मामले अधिकांश बड़े-बूढ़ों के साथ होते हैं। नेटवर्क 18 से बातचीत में डॉक्टर देवेश, जो एक फैमिली फिजिशियन हैं, बताते हैं कि गर्म पानी से नहाना गलत नहीं है। यदि हम अपने नहाने के तरीके को सही रखें, तो कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही, डॉक्टर यह भी बताते हैं कि कई बार सिर पर सीधे पानी डालने से ब्रेन हेमरेज की स्थिति भी पैदा हो सकती है। पैरालिसिस भी सिर पर सीधे पानी डालने से होता है, यह एक वायु रोग है जो स्ट्रोक के कारण भी हो सकता है।

विज्ञापन

Winter Bathing Tips, benefits and Disadvantages of Cold Water Bath, lifestyle tips in hindi

सर्दियों में नहाने का सही तरीका

  1. अगर आप गर्म पानी से नहाते हैं, तो पानी का तापमान ज्यादा न रखें।
  2. कभी भी सीधे सिर पर या बालों पर पानी न डालें।
  3. कभी भी सीधे नींद से उठकर नहाने न जाएं।
  4. नहाने के लिए सबसे पहले अपने दाएं कंधे पर पानी डालना चाहिए।
  5. इसके अलावा, जो बड़े-बूढ़ें सर्दियों में सुबह की ठंडी हवा के संपर्क में आते हैं, उन्हें भी इन बीमारियों का रिस्क रहता है इसलिए सुबह कम से कम बाहर निकलें।

ये भी पढ़ें: Vitamin B12 की कमी से मिलेगा छुटकारा!

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ