सावधान! रातभर Wi-Fi ऑन करके सोना है सेहत के लिए हानिकारक, जानें नुकसान

Wi-Fi Disadvantages: आजकल हर किसी के घर में वाई-फाई लगा हुआ है, जो हमें हर समय इंटरनेट प्रोवाइड करता है। मगर क्या आप जानते हैं वाई-फाई के लिए अटैच राउटर हमारे शरीर को भी प्रभावित करता है? चलिए जानते हैं इसके नुकसान।

Wi-Fi Disadvantages

photo credit-freepik

Wi-Fi Disadvantages: आजकल के समय में स्मार्टफोन, लैपटॉप, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के बिना हमारी लाइफ अधूरी सी लगती है। Wi-Fi एक ऐसी सर्विस है जो हमें 24X7 इंटरनेट अवेलेबल करवाता है। इंटरनेट के बिना किसी भी डिजिटल एक्टिविटी को फॉलो नहीं कर सकते हैं। हर घर में वाई-फाई लगा हुआ है। वाई-फाई के लिए घर में राउटर भी लगाया जाता है, जो कि एक मशीन होती है, जिससे वाई-फाई यानी इंटरनेट मिलता है। अमूमन लोग इस मशीन को बंद नहीं करते हैं, क्योंकि हमें हर समय नेट चाहिए होता है। लोग अक्सर, रात के समय ही मूवीज या सीरिज को एंजॉय करते हैं। इस वजह से रातभर वाई-फाई मशीन ऑन रहती है, पर क्या आप जानते हैं राउटर का ऑन रहना हमारी सेहत के लिए हानिकारक है? अगर नहीं, तो इस रिपोर्ट को जरूर पढ़िए।

विज्ञापन

Wifi से सेहत को नुकसान!

जी हां, वाई-फाई के राउटर को रातभर ऑन रखने से कुछ तरंगे यानी रेडिएशन वाली वेव्स निकलती हैं, जो हमारी बॉडी को नुकसान पहुंचाती हैं। नेशनल हेल्थ लाइब्रेरी में छपी रिपोर्ट के अनुसार, एक रिसर्च में 34 साल के 5 पुरुषों ने वाई-फाई राउटर के पास 5 रातें बिताई हैं, इंटरनेट के एक्सपोजर में इतना समय बिताने के बाद उनकी मेंटल हेल्थ पर कुछ असर देखा गया और नींद में भी बाधाएं देखी गई हैं।

विज्ञापन

Wi-Fi से होने वाले कुछ नुकसान

1. नींद में गड़बड़ी- वाई-फाई से निकलने वाली रेडिएशन मस्तिष्क पर प्रभाव डाल सकती है, जिससे नींद में कमी आ सकती है, जिससे स्लीपिंग प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।

विज्ञापन

2. ब्रेन पर असर- Wi-Fi से निकलने वाली रेडिएशन अगर लगातार हमारे मस्तिष्क से कनेक्ट रहेगी, तो इससे ब्रेन पर असर पड़ता है और सिरदर्द, चक्कर आना या मेंटल स्ट्रेस की समस्याएं हो सकती हैं।

Wi-Fi Disadvantages

photo credit-freepik

विज्ञापन

3. इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से रेडिएशन- हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार, वाई-फाई नेटवर्क से जुड़े स्मार्टफोन, लैपटॉप और अन्य डिवाइस से उत्पन्न होने वाली मेग्नेटिक वेव्स भी हमारी सेहत बिगाड़ सकती हैं। इससे हाई बीपी, हार्ट हेल्थ और इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है।

बचाव के लिए क्या करें?

  1. रात को सोते समय अपने राउटर को बंद करने की आदत डालें।
  2. अगर आप स्मार्टफोन यूज कर रहे हैं, तो रात के समय इंटरनेट ऑफ कर दें।
  3. Wi-Fi राउटर को अपने बेडरूम या सोने की जगह से दूर लगवाएं, ताकि उसका रेडिएशन कम हो।

ये भी पढ़ें- भारत में संक्रमित बच्चों के लक्षण चीन से कितना खाते हैं मेल? 

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ