White Hair Home Remedies: किचन में मौजूद इन चीजों से दूर होगी बालों की सफेदी, ऐसे करें इस्तेमाल
Edited By Nancy Tomar

White Hair Home Remedies
Edited By Nancy Tomar

White Hair Home Remedies
White Hair Home Remedies: आजकल के बिगडे़ खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से कुछ लोगों के बाल उम्र से पहले ही सफेद होने लगते है। वहीं, कुछ लोग अपने बालों पर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट करते रहते है, जिससे बाल जल्दी सफेद होने लगते हैं।
इसके साथ ही बाल जल्दी टूटने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं। इसलिए अगर आप भी बालों की सफेद होने की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में मौजूद ये चीजें आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। चलिए जान लेते हैं किन चीजों से बालों को फायदा होगा।
1. चौलाई से होगा फायदा
जिन लोगों को सफेद बालों से छुटकारा पाना है, उनके लिए चौलाई यानी अमरनाथ एक बेहतर ऑप्शन है। इसके लिए एक कटोरी चौलाई के पत्तों को पीसकर बालों में लगाएं और कम से कम एक घंटे ऐसे ही रहने दें। इससे आपके बालों में कमाल का रंग आएगा और आपके बालों की ग्रोथ बढ़ेगी।
2. आंवला भी बालों के लिए शानदार
ये तो सभी जानते हैं कि बालों में आंवला लगाने से कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आप आंवले से बने हेयर मास्क को अपने बालों में लगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक बाउल में 2 से 3 आंवला को पीसकर उसका गूदा निकालना है। इसके बाद एक-एक चम्मच मीठा बादाम तेल और शहद मिलाकर बालों पर इसे लगा लें और आधे घंटे तक रहने दें। इसके बाद हेयर वॉश कर लें। इसे आपके बालों की जड़े मजबूत होगी और आपके बाल सफेद होने से बचेंगे।
3. प्याज भी फायदेमंद
बालों की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए प्याज भी कम नहीं है। इसके लिए आपको दो-दो चम्मच प्याज और नींबू का रस मिलाकर अपने बालों में लगाना है और कम से कम 30 मिनट बाद हेयर वॉश करना है। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार इसे लगाएंगे तो इससे आपके बालों की सफेदी दूर हो जाएगी।
4. ब्लैक टी भी मददगार
बालों की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए ब्लैक टी भी शानदार ऑप्शन है। इसके लिए आप दो ग्लास पानी को उबाल लें और इसमें 3 से 4 चम्मच ब्लैक टी डालकर एक चम्मच नमक भी डाल लें। इन सबको उबालकर छान लें और बालों में लगा लें। इसके बाद करीब 30 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर बालों को धो लें। इससे आपके बालों का रंग काला रहेगा।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: