Fat Burning Drinks: बढ़ता वजन अक्सर ही मुसीबत का सबब बन जाता है. मोटापा कई बीमारियों का रिस्क फैक्टर है जैसे हाई कॉलेस्ट्रोल, डायबिटीज और दिल की दिक्कतें, वहीं व्यक्ति अगर मोटा हो और अपनी पसंद की चीजें खा-पी ना सके या अपने फेवरेट कपड़े ना पहने तो मानसिक रूप से भी परेशान रहने लगता है. ऐसे में मोटापे को कम करने के लिए और बाहर निकलते पेट (Belly Fat) को अंदर करने के लिए रसोई के एक मसाले का सेवन किया जा सकता है. यहां जिस मसाले की बात हो रही है उसका पानी बनाकर पिया जाए तो इसके फैट बर्निंग गुण बाहर निकलते पेट को कम करने में असरदार होते हैं और मोटापे से छुटकारा दिलाते हैं. यह मसाला है जीरा. चलिए बिना देरी किए जानते हैं जीरा पानी (Cumin Water) किस तरह पीने पर कम होने लगेगा मोटापा.
वजन घटाने के लिए जीरा पानी | Jeera Water For Weight Loss
जीरा एक ऐसा मसाला है जो पेट की दिक्कतों को दूर करने में खासतौर से असरदार होता है. जीरा एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सपोर्ट करता है और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में असरदार होता है. जीरा पानी पीने पर फैट बर्न होता है और पेट की चर्बी कम होने में असर नजर आता है.
यह भी पढ़ें – Baba Ramdev ने बताया मुंह के छालों का रामबाण इलाज, इस देसी दवा का आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल
कैसे बनाएं जीरा पानी
जीरा पानी बनाने के 2 तरीके हैं. पहले तरीके में एक चम्मच जीरा को रातभर पानी में भिगोकर रखा जाता है और अगली सुबह इसे उबालकर और छानकर पीते हैं. दूसरा तरीका है, एक चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में डालना और अच्छे से उबालकर छानना और तुरंत पी लेना. दोनों ही तरीकों से तैयार किया गया जीरा पानी फैट बर्न करने में मददगार होता है.
वजन घटाने के लिए जीरा पानी पीने का सही समय क्या है
जीरा पानी सुबह और शाम के समय पिया जा सकता है. सुबह उठने के बाद खाली पेट जीरा पानी पी सकते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि जीरा पानी पीने के आधे घंटे बाद तक आप सुबह कुछ और ना खाएं. इससे जीरा पानी अपना असर तेजी से दिखाता है.
रात में खाना का लेने के आधे घंटे बाद जीरा पानी पिया जा सकता है. रात के समय भी जब आप जीरा पानी पी लें तो इसके बाद कुछ और खाए या पिएं नहीं. ध्यान रखें कि रात के आखिरी मील के बाद ही आपको जीरा पानी पीना है.
इस बोनस टिप से घटेगा वजन
अगर आप सुबह-शाम जीरा पानी पी रहे हैं और चाहते हैं कि वजन तेजी से कम हो तो दिन में कम से कम एक घंटा वॉक जरूर करें. आप चाहे तो हर मील के बाद 20 मिनट वॉक (Walk) कर सकते हैं या फिर दिन में एक बार एकसाथ ही 1 घंटे वॉक की जा सकती है. जीरा पानी पीना और वॉक करना तेजी से वजन घटाने में असरदार होता है. इससे इंचेस कम होने में असर दिखता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – कभी भी यूरिन निकल जाता है या लीक होता है तो ना करें इग्नोर, गाइनाकोलॉजिस्ट ने बताई Urine Leakage की वजह
संबंधित खबरें
बवासीर में देसी इलाज कराना पड़ सकता है भारी, जानिए ट्रीटमेंट कैसे होता है
1 hr agoकार्डियक अरेस्ट से 1 घंटा पहले शरीर दे सकता है यह 9 संकेत
3 hrs agoमलेरिया होने पर क्या-क्या तकलीफ होती है? यहां जानिए मलेरिया के लक्षण
4 hrs agoNana Patekar Death Reason: नाना पाटेकर का कार्डियाक अरेस्ट से निधन
5 hrs agoफैटी लिवर को कंट्रोल करना है? जानिए क्या खाएं और किन चीजों से बना लें दूरी
20 hrs agoक्या आप भी बहुत देखते हैं फोन, परेशान कर सकती है ड्राई आई की समस्या
21 hrs agoडेस्क जॉब करने वालों को करना चाहिए ताड़ासन, Baba Ramdev ने बताया तरीका
21 hrs agoसीने-पेट की दर्द को समझ रहे हैं एसिडिटी? कहीं गॉलस्टोन तो नहीं दे रहा धोखा!
23 hrs agoभूलने की बीमारी और उम्र के साथ होने वाली भूलने की आदत में क्या है अंतर?
1 day agoलिवर सिरोसिस के इन 7 लक्षणों को कभी ना करें नजरअंदाज, AIIMS ने दी सलाह
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines