कभी भी यूरिन निकल जाता है या लीक होता है तो ना करें इग्नोर, गाइनाकोलॉजिस्ट ने बताई Urine Leakage की वजह

Urine Leakage Causes: खांसते या छींकते समय पेशाब लीक हो जाना एक बड़ी समस्या है जिसे नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर से जानिए यूरिन लीकेज के क्या कारण हो सकते हैं.

Urine Leakage

पेशाब लीक होता है तो यहां जानें वजह. Image Credits - Freepik

विज्ञापन

Urine Leakage: कई बार आपने महसूस किया होगा कि अचानक खांसी आने पर, छींक आने पर या फिर हंसने पर पेशाब लीक हो जाता है. आमतौर पर औरतों को इस समस्या से दोचार होना पड़ता है. यूरिन का इस तरह लीक होना हल्के में नहीं लेना चाहिए बल्कि इसकी जड़ का पता लगाना जरूरी है. छोटी सी समस्या इग्नोर की जाए तो बड़ी बन सकती है. यह इंफेक्शंस (Urine Infection) से लेकर पेल्विक फ्लोर के कमजोर होने तक का साइन भी हो सकता है. हेल्थ शॉट्स से बातचीत में गाइनाकोलॉजिस्ट डॉ. मानवी वर्मा ने इस बात का जिक्र किया है कि यूरिन लीकेज के कारण का समय रहते पता लगाना और इसे ट्रीट करना कितना जरूरी है.

क्यों होती है यूरिन लीकेज की दिक्कत | Urine Leakage Causes

पेशाब लीक होने की दिक्कत तब हो सकती है जब शरीर का यूरिनरी सिस्टम यूरिन को होल्ड नहीं कर पाता है. आमतौर पर आप जबतक बाथरूम तक नहीं पहुंच जाते हैं तबतक यूरिन को होल्ड कर सकते हैं, लेकिन अगर पेशाब लीक हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपका कंट्रोल कम होने लगा है. उम्र बढ़ने के कारण यह रिस्क बढ़ता है लेकिन कम उम्र में भी ऐसा हो सकता है.

विज्ञापन

पेशाब 2 स्थितियों में लीक हो सकता है, पहली स्थिति में किसी तरह की फिजीकल एक्टिविटी जैसे खांसना, छींकना (Sneezing), भागना या फिर किसी भारी चीज को उठाना आता है. दूसरी स्थिति में अचानक से पेशाब करने की इच्छा होती है और अगर आप बाथरूम समय पर नहीं पहुंच पाते हैं तो पेशाब लीक होने लगता है.

  • यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शंस (UTI) के कारण पेशाब लीक हो सकता है.
  • वीक पेल्विक मसल्स के कारण ऐसा होता है. पेल्विक मसल्स आमतौर पर बच्चे को जन्म देने का बाद, उम्र बढ़ने से या मोटापे के कारण कमजोर हो जाती हैं.
  • मेनोपोज के कारण शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजेस भी यूरिन लीकेज की वजह बनते हैं.
  • कैफीन या एल्कोहल के सेवन से ब्लैडर यानी मूत्राशय इरिटेट हो जाता है जिससे यूरिन लीक हो सकता है.
  • क्रोनिक कब्ज और बाउल मूवमेंट्स पर दबाव पड़ने से भी यूरिन लीकेज हो जाती है.

कैसे दूर होगी यूरिन लीकेज की दिक्कत

विज्ञापन
  • यूरिन लीकेज की दिक्कत (Urine Leakage Problem) को कम करने के लिए पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने की कोशिश करें. इसके लिए केगेल एक्सरसाइज की जा सकती है. इससे ब्लैडर कंट्रोल में रहने लगता है.
  • अगर कब्ज की दिक्कत बनी हुई है तो कब्ज से छुटकारा पाने की कोशिश करें. खुद को हाइड्रेटेड रखें और खानपान में उन चीजों को शामिल करें जिनसे कब्ज से राहत मिलती है.
  • वेट मैनेज करने पर ध्यान दें. बढ़ता वजन भी यूरिन लीकेज की वजह बनता है.
  • खानपान में जरूरी बदलाव करें. ब्लैडर को इरिटेट करने वाली चीजें जैसे कॉफी, शराब, तीखी चीजें और एसिडिक फल वगैरह खाने से परहेज करें.
  • डिहाइड्रेशन यूरिन से जुड़ी दिक्कतों को बिगाड़ सकती है. इसीलिए दिन में कम से कम 6 से 8 गिलास पानी जरूर पिएं.
  • अगर लाइफस्टाइल में किए गए बदलावों से फायदा नहीं मिलता है तो मेडिकल एडवाइज लें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ