Summer Food Alert! ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में क्या खाएं, इस वजह से फ्रिज में रखा खाना कर सकता है बीमार

Summer Food Alert

Summer Food Alert

Summer Food Alert: अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों का मौसम आते ही लोगों में लूज मोशन, खाना ना पचना, गैस, कब्ज आदि परेशानियां घेर लेती है। ये सब बिगड़े खान-पान की वजह से होता है।

विज्ञापन

गर्मियों में हल्का और सादा खाना खाना चाहिए, ज्यादा हैवी और ऑयली खाने का सेवन करने से पेट से संबंधित कई बीमारियां घर कर लेती है। ऐसे में आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे है।

विज्ञापन

गर्मियों के मौसम में हेल्दी और फिट रहने के लिए आपके पूरे दिन का रूटीन क्या होना चाहिए। इसे लेकर डाइटिशियन डॉ. रंजना सिंह ने जरूरी टिप्स दिए हैं, साथ ही उन्होंने फ्रिज में रखें खाने से भी बचने की सलाह दी है, नीचे जानें विस्तार से

विज्ञापन

ऐसे करें दिन की शुरूआत

गर्मियों में स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए आपको सबसे पहले सुबह जल्दी उठना चाहिए। इसके बाद आपको गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। इसके साथ गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नींबू पानी, चिया सिड्स, वेजीटेबल जूस, ऐलेवेरा वॉटर आपके शरीर के डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। इसके बाद आप फ्रेश होकर अपने दिन की शुरूआत करें। इसके बाद आप एक्सरसाइज, योग और वर्कआउट करें, जिससे आपका आपका मेटाबॉलिज्म तेज रहे।

सुबह का नाश्ता (ब्रेकफास्ट)

गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए आपको सोकर उठने के 3 घंटे के अंदर ब्रेकफास्ट यानी सुबह का नाश्ता कर लेना चाहिए। आपका ब्रेकफास्ट प्रोटीन से भरपूर और थोड़ा हैवी होना चाहिए। हैवी खाने का मतलब ये नहीं है कि आप सुबह-सुबह ऑयली फूड्स या मैदा से बनी चीजें खाएं। सुबह के नाश्ते के लिए आपको दलिया, ओट्स, फल, अंडे, इडली, उपमा, स्प्राउट्स, ड्राई फ्रूट्स, नट्स, दूध या फिर जूस का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

दोपहर का खाना (लंच)

गर्मियों के मौसम में दोपहर के खाने यानी लंच में आपको कम तेल-मसालों का घर का बना खाना ही खाना चाहिए, जिसमें दाल, सब्जी की मात्रा ज्यादा हो और चावल, रोटी कम हो। (मांसाहारी लोग अपने लंच में चिकन का भी सेवन कर सकते हैं।)

विज्ञापन

रात का खाना (डिनर)

गर्मियों में रात का खाना यानी डिनर हल्का-फुल्का होना चाहिए। इसके लिए आप डिनर में दालों से बनी खिचड़ी, मूंग-मसूर की दाल और चपाती, रोस्टेड सब्जियां, दालों का सूप, वेजिटेबल सलाद, ओट्स और दलिया का सेवन कर सकते हैं। ये सभी चीजें बहुत आसानी से पच जाती हैं।

फ्रिज में रखा खाना कर सकता है बीमार

अक्सर देखा जाता है कि गर्मियों के मौसम में लोग बचा हुआ खाना फ्रिज में रख देते हैं, जो सेहत के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होता है। कई बार तो ये भी होता है कि लोग 2-3 दिन का खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं, जो सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है।

विज्ञापन

डॉ. रंजना सिंह के अनुसार, आप ज्यादा से ज्यादा एक दिन फ्रिज में रखा खाने ही खाएं। अगर आप लंबे समय तक फ्रिज में रखे खाने का सेवन करते हैं, तो इससे बॉन्स वीक होती है। साथ ही फ्रिज खाने में साल्मोनेला, ई-कोलाई और बोटुलिनम जैसे जीवाणुओं के विकास को धीमा करता है और ये एक प्रकृतिक तरीका है कि भोजन को लंबे समय तक रखने से उसमें जीवाणु पैदा होने लगते हैं, लेकिन जब इसे रोकने का प्रयास किया जाता है तो ये खाद्य पदार्थ विषाक्तता पदार्थों में बदल जाते है।

इसको खाने से फूड पॉइजनिंग, संक्रमण, बैक्टीरिया, पोषक तत्वों का खत्म होना, खाना बासी हो जाता है। इसलिए फ्रिज के खाने का सेवन नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ