हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शरीर में Vitamin B12 की कमी से होती है गंभीर बीमारी, जीभ पर दिखते हैं लक्षण, बचने के लिए खाएं ये फूड

विज्ञापन
Vitamin B12 Deficiency

Vitamin B12 Deficiency: दूसरे विटामिन की तरह विटामिन बी 12 भी शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये विटामिन रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण के लिए तो जरूरी होता ही है, साथ ही यह ब्रेन और नर्व सेल्स के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो इस कमी का पता लगाना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि इसके लक्षण काफी देरी से दिखने शुरू होते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अगर समय रहते इसका पता ना लगाया जाए तो इससे कई तरह की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यही वजह है कि इसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है। नीचे जानिए इसकी कमी के लक्षण…

विटामिन B12 की कमी की लक्षण

वेबमेड के मुताबिक, जीभ पर घाव बनने के साथ ही इसका बहुत अधिक चिकना होना भी विटामिन बी 12 का एक लक्षण है। नीचे जानिए इसकी कमी होने पर दिखने वाले सामान्य लक्षण…

विज्ञापन

सांस लेने में कमी
त्वचा का पीलापन
थका हुआ महसूस करना
चक्कर आने लगना
भूख न लगना
वजन कम हो जाना
मूड में बदलाव

 

और पढ़िए –

विज्ञापन

विटामिन B12 की कमी से होती ये गंभीर बीमारी

शरीर में विटामिन B12 की कमी से आप एक गंभीर बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस बीमारी का नाम है एनीमिया। जो आपको कई दूसरी बीमारियों की गिरफ्त में भेज सकती है। दरअसल, शरीर में विटामिन B12 की कमी के चलते पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं, इन्हें बनाने के लिए हमें विटामिन बी12 (Vitamin B12) की आवश्यकता होती है। जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का अभाव होता है तो शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती जिसकी उसे जरूरत होती है। इस तरह आप एनीमिया के शिकार हो जाते हैं। इससे कमजोरी और सांस लें में दिक्कत होने लगती है।

इन चीजों में पाया जाता है विटामिन बी 12 (Vitamin B 12 Rich foods)

शरीर में इस विटामिन की कमी होने पर आप डाइट में मीट, अंडों और डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करें। इसके अलावा ब्रोकली, सोयाबीन, मशरूम, पनीर, ओ्टस भी डाइट में शामिल करें।

विज्ञापन

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola