Vitamin B-12 की कमी से होता है मसूड़ों में दर्द, मुंह के ये संकेत कभी न करें इग्नोर

Vitamin B-12 Deficiency: विटामिन बी-12 हमारे शरीर के लिए एक जरूरी विटामिन माना जाता है। इस तत्व की कमी से शरीर के कई अंगों पर प्रभाव पड़ता है। एक रिसर्च में पाया गया है कि विटामिन बी-12 की कमी होने से हमारे मसूड़ों में दर्द और सूजन हो सकती है।

Vitamin B12 Deficiency

photo credit-meta ai

Vitamin B-12 Deficiency: शरीर में पोषक तत्वों की कमी अक्सर गंभीर बीमारियों का बुलावा बन जाती है। इनकी कमी होने से कई तरह के लक्षण भी शरीर पर दिखते हैं, जैसे कि दांतों या मसूड़ों में दर्द होना विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। विटामिन बी-12 सेहत के लिए बेहद जरूरी विटामिन माना जाता है। इस विटामिन की कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है, मांसपेशियों और हड्डियों में कमजोरी के साथ-साथ ब्रेन में फंक्शनिंग प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर शरीर में विटामिन बी-12 कम है, तो इससे हमारा मुंह भी कई संकेत देता है, जिन्हें समझना जरूरी है।

विज्ञापन

विटामिन बी-12 कम होने के संकेत

ओनली माय हेल्थ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, NIIMS मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) की डायटीशियन डॉक्टर प्रीति नागर कहती हैं, विटामिन बी-12 हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए एक जरूरी तत्व है। इसकी कमी किसी के लिए भी हानिकारक हो सकती है। विटामिन बी-12 कम होने के सामान्य संकेतों में दांत का दर्द भी शामिल है। ये हैं संकेत:

विज्ञापन

1.दांतों में दर्द- डॉक्टर प्रीति के अनुसार, दांतों में दर्द होना भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बी-12 की कमी से दांतों की नसों में कमजोरी हो जाती है और शरीर में कैल्शियम बनना भी कम हो जाता है, जिससे दांत दर्द होते हैं।

विज्ञापन

2.मसूड़ों में कमजोरी- शरीर में विटामिन बी-12 की कमी होने से मसूड़ों में कमजोरी, सूजन और लालिमा दिखने लगती है। कई बार मसूड़ों से खून आने की समस्या भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी से ही होती है।

Vitamin B12 Deficiency

photo credit-meta ai

विज्ञापन

3.मुंह में छाले होना- अगर आपको मुंह में बार-बार छाले हो रहे हैं, तो यह भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी का संकेत होता है। दरअसल, मुंह के छालों का संबंध इम्यूनिटी से होता है, जो इस तत्व की कमी से कमजोर हो जाती है।

अन्य संकेत

डॉक्टर प्रीति नागर ने बताया कि शरीर में विटामिन बी-12 कम होने के कुछ और भी संकेत होते हैं, जैसे हाथों-पैरों में सुन्नता होना, शरीर में खून की कमी, जिससे स्किन का रंग और आंखों के सफेद भाग का रंग पीला दिखाई देने लगता है। रोजमर्रा की आदतों को भूलना भी इस विटामिन की कमी का एक लक्षण है। विटामिन बी-12 कम होने से कमजोरी, थकान और भूख में कमी महसूस होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ