---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Vitamin B-12 सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या? जानें शरीर के लिए क्यों जरूरी

शरीर में खून की कमी दूर करने के लिए हमें अपनी डाइट में आयरन रिच फूड्स खाने चाहिए। आयरन के अलावा विटामिन बी-12 भी एक इंपॉर्टेंट सप्लीमेंट है, जो शरीर में खून और डीएनए के विकास में मदद करता है। आइए जानते हैं विटामिन बी-12 सप्लीमेंट लेने का सही समय क्या है।

---विज्ञापन---

हमारे शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की जरूरत होती है ताकि स्वस्थ रहा जा सके। इन तत्वों में विटामिन बी-12 भी शामिल है, जो अन्य तत्वों की तुलना में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस विटामिन की कमी से शरीर की ओवरऑल हेल्थ बिगड़ सकती है। दिल, दिमाग से लेकर हड्डियों तक के स्वास्थ्य के लिए यह विटामिन अहम माना जाता है। विटामिन बी-12 की कमी को दूर करने के लिए हम अपनी डाइट में हरी सब्जियों, चुकंदर और नॉनवेज फूड्स का सेवन करते हैं, लेकिन कुछ लोग इसके सप्लीमेंट्स भी खाते हैं। ये सप्लीमेंट इंसान के शरीर में ज्यादा कमी होने पर खाने की सलाह दी जाती है। मगर सबसे पहले यह जानते हैं कि इन सप्लीमेंट्स को लेने का सही समय और तरीका क्या है।

विटामिन बी-12 की खुराक कब लें?

विटामिन बी-12 सप्लीमेंट लेने का सबसे सही समय सुबह का होता है। यह विटामिन पूरे दिन के लिए एनर्जी प्रदान करता है और आपको फिट रखता है। इस सप्लीमेंट को सुबह खाने से थकान दूर होती है। इस सप्लीमेंट की मदद से शरीर में मेलाटोनिन नामक तत्व का उत्पादन होता है, जो नींद में मदद करता है।

---विज्ञापन---

क्या खाली पेट खाना सही?

विटामिन बी-12 सप्लीमेंट्स को लेने का समय सुबह है, लेकिन इन्हें खाली पेट लेना चाहिए या नहीं, इस पर अब भी कई तर्क मौजूद हैं। जैसे कि कुछ लोगों को इसकी दवाएं सुबह खाली पेट खानी होती है, वहीं जो किसी बीमारी के रोगी होते हैं, उन्हें खाने के बाद इसे खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, कुछ लोगों को खाली पेट विटामिन बी-12 खाने से पाचन की समस्या हो सकती है।

ये भी पढ़ें- तेज गर्मी आने से पहले डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स

---विज्ञापन---

क्यों जरूरी यह तत्व?

Vitamin B-12 की कमी होने पर एनीमिया हो सकता है, क्योंकि यह विटामिन खून और हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है। विटामिन बी-12 की कमी से याददाश्त कमजोर हो सकती है। हड्डियों और मांसपेशियों में कमजोरी होने के पीछे की वजह भी कई बार इस विटामिन की कमी होती है। कॉग्निटिव डिजीज भी विटामिन बी-12 की कमी से हो सकती है।

Vitamin B12 Foods

photo credit-MeTA AI

विटामिन बी-12 की कमी के संकेत

  • खून की कमी से शरीर का रंग पीला होना।
  • त्वचा के साथ आंखों का पीला पड़ना।
  • सांस लेने में दिक्कत होना।
  • कमजोरी और थकान महसूस करना।
  • महिलाओं में विटामिन बी-12 की कमी होने से हार्ट हेल्थ बिगड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Eye Symptom: आंखों में यह संकेत छीन सकता है देखने की शक्ति, डॉक्टर ने बताई वजह

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Mar 19, 2025 10:17 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola