हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वेजिटेरियन हैं तो इन चीजों को खा कर दूर करें विटामिन बी-12 की कमी, शरीर हो जाएगा तंदुरुस्त

Vitamin B-12 Foods: शाकाहारी चीजें खाने से भी शरीर में विटामिन बी-12 की कमी पूरी हो जाएगी। एक्सपर्ट ने बताया कि शरीर से क्यों कम हो जाता है यह न्यूट्रिएंट।

विज्ञापन
फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Vitamin B-12 Foods: शरीर में विटामिन बी-12 कम होने से गंभीर बीमारियां आपको घेर सकती हैं। लोगों में विटामिन बी-12 को लेकर एक धारणा बनी हुई है कि यह विटामिन सिर्फ मांसाहारी व्यंजनों के सेवन से ही मिलता है। मगर ऐसा नहीं है, हेल्थ एक्सपर्ट ने शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट विटामिन बी-12 के सोर्स बताए हैं, जिनके सेवन से विटामिन बी-12 की कमी कुछ ही दिनों में दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से क्यों जरूरी है विटामिन बी-12, क्यों कम हो जाता है और इससे होने वाली समस्याएं क्या हैं। इस बारे में हम आपको यूट्यूब चैनल हेल्थ ओपीडी द्वारा दी गई जानकारी आपके साथ साझा कर रहे हैं।

विटामिन बी-12 क्यों जरूरी है?

विटामिन बी-12 एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जो हमारे शरीर के लिए कई कार्यों को करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार भारत में एक रिपोर्ट के मुताबिक नॉर्थ इंडिया में 47% लोग विटामिन बी-12 की कमी से जूझ रहे हैं, इनमें स्कूल के बच्चे सबसे अधिक हैं।

विटामिन बी-12 शरीर में डीएनए (DNA) बनाने का काम करता है।
विटामिन बी-12 से शरीर में खून बनता है।
यह विटामिन हमारे नर्वस सिस्टम को भी सही से काम करने में मदद करता है।
इसके अलावा शरीर को ताकत और रोज के कामों को करने में भी
मदद करता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

इसकी कमी के लक्षण क्या हैं?

  • थकान और कमजोरी।
  • नर्वस सिस्टम से जुड़ी समस्याएं।
  • पाचन संबंधी समस्याएं।
  • रेड ब्लड सेल्स की कमी।
  • डिप्रेशन और चिंता का बढ़ना।
  • स्किन का रंग पीला दिखाई देना।
  • मुंह और जीभ में छाले होना।
  • हाथ-पैरों में झनझनाहट होना।
  • काम करने में मन न लगना या फिर याददाश्त में कमजोरी।
  • मूड स्विंग्स भी विटामिन बी-12 का एक लक्षण है।

ये सभी संकेत गंभीर हैं इसलिए कभी भी इसको इग्नोर न करें और तुरंत जांच करवाएं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खीरे-टमाटर का सलाद रोज खाना भी पड़ सकता है भारी! जानें नुकसान

कैसे कम हो जाता है विटामिन बी-12?

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार विटामिन बी-12 ऐसा तत्व है जो शरीर में हमारे खाने-पीने से बनता है। अगर हमारी डाइट सही नहीं होगी तो इस विटामिन की कमी होने लगती है। विटामिन बी-12 एक वॉटर सॉल्यूबल विटामिन है, जो शरीर में घुलता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विटामिन बी-12 की कमी दूर करने के लिए शाकाहारी ऑप्शन क्या है?

दूध और दूध से बनी चीजों का रोजाना सेवन। हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि शरीर को एक दिन में 2.4 माइक्रोग्राम विटामिन बी-12 की जरूरत होती है, अगर रोज 1 गिलास दूध या अन्य डेयरी प्रोडक्ट खाएं तो इसकी कमी से बच सकते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा टोफू, ब्रोकली, ड्राई-फ्रूट्स, सेब, केला, टमाटर और पालक, चुकंदर से लेकर गाजर और स्प्राउट्स का सेवन करने से भी विटामिन बी-12 की कमी दूर हो जाती है।

जो लोग नॉनवेज खाते हैं, वे रोज 2 अंडे खा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी है या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola