खीरे-टमाटर का सलाद रोज खाना भी पड़ सकता है भारी! जानें नुकसान

Food Combination Side Effects: सलाद कई सारी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। सलाद एक कॉम्बिनेशन फूड होता है जो सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अक्सर भारतीय घरों में जो सलाद बनते हैं, उनमें प्याज, खीरा और टमाटर शामिल होते हैं। पर क्या आप जानते हैं खीरे-टमाटर का यह कॉम्बिनेशन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है? अगर नहीं, तो जान लीजिए इसका कारण।

Food Combination Side Effects

Food Combination Side Effects

Food Combination Side Effects: खाने के साथ सलाद खाना फायदेमंद माना जाता है। मगर वहीं, सलाद कई बार हानिकारक भी हो जाता है। जी हां, सलाद में डाली जाने वाली चीजों के कुछ कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। जैसे कि खीरा और टमाटर। खीरे-टमाटर का सलाद अमूमन घरों में बनाए जाने वाला सबसे आम सलाद है। इस सलाद को बनाना काफी आसान होता है, साथ ही यह सलाद बच्चे से लेकर बड़े भी चाव से खाते हैं। सलाद खाने से शरीर में हाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। सलाद खाने से पर्याप्त मात्रा में फाइबर भी मिलता है। मगर खीरा और टमाटर साथ खाना नुकसानदायक हो सकता है। यह फूड कॉम्बिनेशन फायदे की जगह नुकसान दे सकता है, मगर क्यों? जानते हैं इसका कारण।

विज्ञापन

खीरे का सलाद खाने के फायदे

खीरे का 90% हिस्सा पानी का होता है। खीरा शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खीरे का सलाद खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खीरा फाइबर से भरपूर होता है जो लम्बे समय तक पेट भरा रखने में मदद करता है। खीरा खाने से वेट लॉस भी होता है।

विज्ञापन

tomato-cucumber salad

टमाटर का सलाद खाने के फायदे

टमाटर का सलाद खाने से बीपी कंट्रोल होता है। टमाटर का सलाद लाइकोपीन और बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है जो हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है। टमाटर का सलाद स्किन के लिए भी अच्छा होता है।

विज्ञापन

खीरा-टमाटर क्यों साथ नहीं खाना चाहिए?

खीरा ठंडी प्रवृत्ति का होता है, वहीं, टमाटर एसिडिक होता है। खीरे में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इन दोनों को साथ खाने से पाचन में गड़बड़ी हो सकती है। क्योंकि इन दोनों के पचने का प्रोसेस एक-दूसरे के विपरीत होता है। टमाटर और खीरा साथ मिलकर पेट में ब्लोटिंग, गैस, अपच या फिर उल्टी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्यों होता है ऐसा?

दरअसल, इसके पीछे हमारे शरीर के पाचन का प्रोसेस जिम्मेदार है। टमाटर कम समय में पच जाता है, वहीं खीरा पचने में ज्यादा समय लगाता है। ऐसे में जब दो चीजें साथ खाई जाती हैं और उनमें से एक जल्दी पचकर आंतों तक पहुंचता है तो दूसरा फूड आइटम पेट के अंदर परेशानी पैदा करता है।

खीरे के साथ और क्या नहीं खाया जाना चाहिए?

  • खीरे के साथ मूली खाने की मनाही है।
  • खीरा और दूध साथ नहीं लिया जाना चाहिए।

टमाटर के साथ क्या नहीं मिक्स करना चाहिए?

  • टमाटर के साथ दही, नींबू और सीजनल फ्रूट्स मिलाकर नहीं खाने चाहिए।

ये भी पढ़ें – ये 7 संकेत बताएंगे आप हेल्दी है या नहीं? जानें अपना हेल्थ स्टेटस

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ