Urine Problems: घर पहुंचते ही पेशाब का लगे जोर तो न करें इग्नोर, ये इस बीमारी के लक्ष्ण

Urine Problems: कई बार हम जब कहीं बाहर से घर पहुंचते हैं तो तुरंत हमें पेशाब करने की इच्छा होती है। यह घटना सामान्य नहीं है, इसे लैचकी इनकॉनटिनेंस या लैचकी असंयम कहते हैं। इस समस्या से दुनियाभर के कई लोग प्रभावित होते हैं। यह एक यूरिनल प्रॉब्लम है, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

Urine Problem

Urine Problems: जब हम घर से बाहर कहीं होते हैं और फिर घर पहुंचते हैं तो तुरंत पेशाब आता है। ऐसा दुनिया के कई लोगों के साथ होता है, शायद आप भी उनमें से एक हो सकते हैं। हालांकि, अगर हमने लंबे समय से पेशाब नहीं किया होता है तो शायद पेशाब आ सकता है लेकिन हमेशा ऐसा होना सही नहीं होता है। पेशाब की इस समस्या को लैचकी इनकॉनटिनेंस कहते हैं। इसे लैचकी असंयम भी कहा जाता है। यह एक सिंड्रोम होता है, जिसे इन द डोर सिंड्रोम कहते हैं। हालांकि, यह कोई बीमारी नहीं है। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर सुप्रिया पुराणिक, जो एक स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं बताती हैं, कि पेशाब को बिल्कुल भी कंट्रोल न करना सामान्य बात नहीं है। अगर आपको हंसते-खांसते या फिर तुरंत घर में प्रवेश करते ही पेशाब आता है, तो यह स्ट्रेस यूरिनरी इनकॉनटिनेंस होता है, जो कि एक यूरिन से संबंधित समस्या है। यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि मानसिक विकार है। इसे लैचकी इनकॉनटिनेंस भी कहा जाता है।

विज्ञापन

क्या है Latchkey Incontinence?

लैचकी इनकॉनटिनेंस ऐसी स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को घर लौटते ही या दरवाजा खोलते ही पेशाब आने लगता है। यह समस्या आमतौर पर उन लोगों में देखी जाती है जो कि एक ही दिनचर्या को रोज फॉलो करते हैं और उसमें बदलाव नहीं करते हैं। डॉक्टर कहती हैं कि अगर आपको यह समस्या लगातार 8 दिनों तक चलती है, तो आपको डॉक्टर से जांच करवानी चाहिए। दरअसल, इसमें पेशाब के तेज आने वाली मनोस्थिति हमारे दिमाग को एक मैसेज भेजती रहती है कि आपको पेशाब जाना है। यह दिमाग को ट्रिगर करने वाली स्थिति होती है।

विज्ञापन

किन्हें रहते हैं जोखिम?

  • इस समस्या का जोखिम कुछ लोगों पर अधिक होता है, जैसे कि आयु, 40 से अधिक उम्र के लोगों में यह समस्या होती है।
  • कब्ज से परेशान रहने वाले लोगों के साथ भी ऐसा होता है।
  • मेनोपोज के बाद महिलाओं में भी ऐसा होता है।
  • यूटीआई में भी यह सिंड्रोम होता है।

कैसे करें बचाव?

  • इसके लिए आपको कैफीन, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स और मसालेदार भोजन के सेवन से बचना चाहिए।
  • पेशाब को होल्ड करके न रखें।
  • लिक्विड इनटेक शरीर की जरूरत के हिसाब से करें, न कि ज्यादा करें।

ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ