खांसते समय पेशाब निकलना गंभीर बीमारी का संकेत, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Urine Leakage Problems: पेशाब से जुड़ी समस्याएं आजकल काफी बढ़ गई हैं। यह समस्या अमूमन महिलाओं में दिखती है लेकिन इससे पुरुष भी परेशान हैं। कई हेल्थ रिपोर्ट्स की मानें, तो हर 8 में से 1 पुरुष खांसते समय यूरिन लीकेज की प्रॉब्लम से पीड़ित हैं, जो कि सामान्य नहीं है। आइए जानते हैं इस बारे में सबकुछ।

Urine Leakage Problems

photo credit-freepik

Urine Leakage Problems: पेशाब और उससे जुड़े रोगों के मामले इन दिनों बढ़ गए हैं। दरअसल, हमारा यूरिन शरीर से निकलने वाला ऐसा पदार्थ है, जो न सिर्फ टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है बल्कि कई ऐसे संकेतों की ओर भी इशारा करता है, जो बीमारियों का लक्षण होते हैं। पेशाब में झाग आना, रंग का बदलना डायबिटीज और डिहाइड्रेशन का संकेत होते हैं। मगर क्या आप जानते हैं? खांसते समय पेशाब निकलना भी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। जी हां, कई हेल्थ रिपोर्ट्स में भी इस बात की पुष्टि की गई है कि खांसते समय या फिर छींकते हुए पेशाब का लीक होना सामान्य समस्या नहीं है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सोनम गुप्ता, जो एक IVF एक्सपर्ट हैं, बताती हैं कि छींकते हुए, खांसते हुए पेशाब का लीक होना गुप्त रोगों का संकेत हो सकता है। गर्भावस्था के बाद महिलाओं में यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजाइनल एरिया ढीला हो जाता है, जिसके चलते उनमें यह समस्या होती है। डॉक्टर कहती हैं कि बच्चेदानी के नीचे खिसकने के बाद भी ऐसा होता है। इसे मेडिकल भाषा में यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस कहते हैं।

क्या है यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस?

यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस में पेशाब रोकने वाली मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है, जिस कारण हमारा ब्लैडर ज्यादा देर तक पेशाब को रोक नहीं पाता है। ऐसे में हंसने, जोर से छींकने या फिर खांसने पर ब्लैडर पर प्रेशर पड़ता है और पेशाब निकल जाता है।

विज्ञापन

क्या इससे कोई बीमारी हो सकती है?

डॉक्टर के अनुसार, यह समस्या महिलाओं में ही नहीं बल्कि पुरुषों में भी कॉमन है। हालांकि, पुरुषों में इसके कारण अलग हो सकते हैं लेकिन समस्याएं सामान्य ही महसूस की जाती हैं। इससे दोनों को ही एक जैसी बीमारियां होती हैं। जैसे कि

विज्ञापन

कब्ज- अगर हमारा ब्लैडर एरिया की मांसपेशियां ज्यादा कमजोर हो जाती है, तो इससे कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में खांसते हुए पेशाब लीक होता है।

डायबिटीज- शरीर में ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर भी इंसान को खांसते समय पेशाब लीक हो जाता है। दरअसल, इन लोगों को पेशाब का प्रेशर कंट्रोल करने में परेशानी होती है।

विज्ञापन

डिप्रेशन- मेडिकल न्यूज टुडे में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, जो लोग तनाव और डिप्रेशन में रहते हैं, उनमें भी यह समस्या होती है।

क्या करें?

  • चाय-कॉफी से परहेज करें।
  • मसल्स को स्ट्रॉन्ग करने के लिए एक्सरसाइज करें।
  • यूरिन इन्फेक्शन से बचें।
  • दवाओं का सेवन भी कम से कम करें।
  • यदि समस्या ज्यादा है, तो मेडिकल हेल्प जरूर लें

यह भी पढ़ें:Anemia को करें जड़ से खत्म! अपनाएं आचार्य बालकृष्ण का ये नुस्खा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ