कोरोना से खतरनाक नए वायरस के 5 शुरुआती संकेत, लड़ने को इतना तैयार है भारत

HMPV Virus Symptoms: चीन में फैल रहे नए वायरस ने दुनिया के सामने नई हेल्थ इमरजेंसी खड़ी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस वायरस से वहां लाखों लोग चपेट में आ रहे हैं। अब भारत में भी इसके पहले मामले की खबरें सामने आ रही हैं। आइए जानते हैं मरीज और उसके लक्षणों के बारे में।

HMPV VIRUS

photo credit-freepik

HMPV Virus Symptoms: कोरोना वायरस ने कुछ सालों पहले पूरी दुनिया में भारी तबाही मचाई थी। उस भीषण महामारी के बाद से अब चीन में एक और वायरस का कहर बरप रहा है, जिसका नाम HMPV बताया जा रहा है। अब भारत में भी इसके मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। कुछ समय पहले तक इसको लेकर बेंगलुरु से 8 महीने की एक बच्ची का मामला सामने आ रहा था, जिसके बाद अब ICMR ने ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के दो मामलों की पुष्टि की है। दोनों मामलों में सांस संबंधी समस्याओं की पहचान की गई है। दूसरा मामला भी तीन महीने की बच्ची का है, जिसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, फिलहाल इन दोनों मामलों का भारत के एक्टिव केस में गिना जा रहा है। वहीं, दोनो बच्चियों की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है। 8 महीने की बच्ची को सिर्फ बुखार हुआ था जिसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन

क्या है HMPV वायरस?

चीन में फैल रहे इस वायरस का नाम HMPV बताया गया है। इस बारे में मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि यह वायरस माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 जैसे कई वायरसों के परिवार से संबंध रखता है। यह भी सांस संबंधी रोग है, जो फ्लू जैसे संकेतों के साथ शरीर में समस्या पैदा करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये हैं शुरुआती संकेत 

  • खांसी होना।
  • बुखार आना।
  • नाक बंद होना।
  • गला खराब होना।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।

कितना तैयार है भारत?

चीन से संबंध रखने वाला कोरोना वायरस पहले ही अपने घातक परिणाम दिखा चुका है। इस नए वायरस को लेकर भारत अब पहले से तैयारियां कर रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को लोगों को आश्वासन दिया है कि भारत चीन के इस वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसलिए चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। हम लोग सांसों से जुड़े रोगों की पहचान और रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंध कर रहे हैं। साथ ही, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को भी हाइजीन मेंटेन करने की सलाह दी है।

tips for healthy lungs

विज्ञापन

किन लोगों को ज्यादा रिस्क?

हालांकि, यह किसी को भी प्रभावित कर सकता है, मगर जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें इस वायरस की चपेट में आने का रिस्क ज्यादा रहता है। इसमें छोटे बच्चों, वृद्ध लोगों और किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

चीन में कैसे हैं हालात

चीन में फैले इस वायरस के बारे में अब दुनियाभर में चर्चा हो रही है। हालांकि, इस वायरस की जानकारी पहले भी थी लेकिन इसके मामले अब ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। चीन के लोगों के कई वीडियोज अस्पतालों और शमशान घाटों से सामने आ रहे हैं, जो स्थिति की गंभीरता को दर्शा रहे हैं। चीन के कई इलाकों से बीमारी के फैलने की खबरें आ रही हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो 16 से 22 दिसंबर के बीच वहां अचानक से सांस से जुड़े संक्रमणों के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इन मामलों में 14 साल से कम उम्र के बच्चे ज्यादा शामिल हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ