एसिडिटी का काल हैं स्वामी रामदेव के बताए ये रामबाण उपाय! परेशानी से जल्दी मिलेगी राहत

How To Stop Acidity Naturally: क्या आप भी एसिडिटी की समस्या से परेशान हो गए हैं और दवाइयों को सेवन करते-करते थक चुके हैं? क्या आप नेचुरली इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं स्वामी रामदेव का एसिडिटी की समस्या को दूर करने का नेचुरल उपाय.

ACIDITY

कैसे पाएं एसिडिटी से राहत?

Baba Ramdev Acidity Natural Remedies: खराब खानपान, लाइफस्टाइल और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण शरीर बीमारियों का घर बन जाता है, जिसमें सबसे आम और अक्सर लोगों को परेशान करने वाली समस्या है एसिडिटी. एसिडिटी मुख्य रूप से ज्यादा तला-भुना खाने, ज्यादा मसालेदार खाना खाने, जल्दी-जल्दी खाने के कारण होती है. इस समस्या के दौरान खट्टी डकारें, सीने में जलन महसूस होना, गले में खट्टापन आना, मतली लगना, पेट भारी लगना, खट्टी उल्टियां होना, पेट में दर्द या मरोड़ उठना और बेचैनी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं. कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि व्यक्ति को ठीक से खाना-पीना और सोना भी मुश्किल हो जाता है.

विज्ञापन

ऐसे में अगर आप भी इस तरह की समस्या से गुजर रहे हैं और इसका नेचुरल उपाय चाहते हैं, तो स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) का बेहद आसान उपाय आपके बहुत काम आने वाला है. इससे ना सिर्फ आपकी यह समस्या दूर होगी बल्कि किसी तरह की केमिकल वाली दवाइयों का सेवन नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं स्वामी रामदेव ने एसिडिटी को लेकर क्या उपाय बताया है?

विज्ञापन

एसिडिटी की समस्या से ऐसे पाए राहत

स्वामी रामदेव ने बताया कि एसिडिटी की मुख्य कारण जल्दी खाना, या तला-भना ज्यादा खाने और अनियमित खाने से होती है. स्वामी रामदेव के अनुसार, आपको चाहिए कि आप अंकुरित अन्न (Sprouted Grains) का सेवन करें, जैसे चने, मूंग, गेहूं, मेथी आदि. इसके साथ ही खाने में सलाद (Salad) और हरी सब्जियों (Green Vegetables) को जरूर शामिल करें. बता दें कि इनमें उच्च फाइबर और क्षारीय (alkaline) गुण होते हैं, जिनकी मदद से एसिडिटी (Acidity Natural Remedies) में तुरंत राहत मिल सकती है. फाइबर (Fibers For Acidity) पाचन को सुधारता है और अतिरिक्त एसिड को सोखता है, जबकि हरी सब्जियां पेट में जलन को कम करती हैं. स्वामी रामदेव के अनुसार, खाना आराम-आराम से चबा-चबाकर खाना चाहिए इससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है.

विज्ञापन

इन उपायों से भी मिलेगी राहत

इसके अलावा स्वामी रामदेव का कहना है कि जो लोग एसिडिटी से परेशान हैं, वे खाने से पहले चार चम्मच एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice) का सेवन करें. अगर जलन या खट्टी डकार की समस्या ज्यादा हो रही हो, तो भोजन के करीब आधे घंटे बाद भी एलोवेरा जूस लिया जा सकता है. उनके अनुसार, एलोवेरा पेट की जलन को शांत करने और एसिडिटी को कम करने में काफी सहायक होता है.

विज्ञापन

साथ ही, रामदेव के मुताबिक, एसिडिटी से राहत पाने के लिए बेल (Bael) का नियमित सेवन फायदेमंद हो सकता है. छाछ (Chaas) पीने से भी पाचन तंत्र को आराम मिलता है और पेट ठंडा रहता है. इसके अलावा अनार (Pomegranate) का सेवन करने से भी पेट की समस्याओं में लाभ मिल सकता है और एसिडिटी की परेशानी धीरे-धीरे कम हो सकती है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ