यूरिक एसिड की दुश्मन हैं ये 5 चीजें, आज ही से शुरू कर दें खाना

Foods For Uric Acid: यूरिक एसिड की समस्या गंभीर है। शरीर में इसकी मात्रा बढ़ने से अर्थराइटिस की बीमारी हो सकती है। कुछ हेल्दी चीजें खाकर आप शरीर में इसकी बढ़ी हुई मात्रा को कम कर सकते हैं और खुद को सुरक्षित कर सकते हैं।

Foods For Uric Acid

Foods For Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। यूरिक एसिड आजकल युवाओं में भी होने लगा है, ऐसे में इस परेशानी को हल्के में लेना सही नहीं है। इसका स्तर बढ़ने से गठिया की स्थितियां पैदा हो सकती हैं, जिसमें जोड़ों में दर्दनाक सूजन होती है। अगर आपको भी बिना दवाओं के सहारे यूरिक एसिड की समस्या से छुटकारा पाना है, तो इन 5 चीजों का सेवन शुरू कर दें।

विज्ञापन

यूरिक एसिड कम करेंगे ये 5 सुपरफूड्स

1. चेरी

विज्ञापन

यह फल यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कुछ शोध से इस बात का पता चलता है कि चेरी अपने हाई एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज की वजह से, खासतौर पर एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से गाउट के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसलिए रोजाना ताजा या फ्रोजन चेरी या इसका जूस पीने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

2. लो फैट डेयरी प्रोडक्ट

दही और स्किम्ड मिल्क जैसे कम फैट वाले डेयरी उत्पादों को यूरिक एसिड के स्तर को कम करने में फायदेमंद माना गया है। इनमें मौजूद प्रोटीन शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में ज्यादा असरदार है। अपनी डेली डाइट में दही या दूध को शामिल करना यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन

3. साबुत अनाज

ओट्स, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें मौजूद फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो खून में यूरिक एसिड के लेवल को कम करने में मदद करती है। साबुत अनाज कार्बोहाइड्रेट का प्रमुख सोर्स है, जो वजन और यूरिक एसिड को कम करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन
uric acid

यूरिक एसिड Image Credit: Freepik

4. हरी पत्तेदार सब्जियां

विज्ञापन

सब्जियों में प्यूरीन की मात्रा कम होती है, जो यूरिक एसिड के स्तर को कम करने के लिए फायदेमंद होती हैं। विशेष रूप से, पत्तेदार साग (जैसे पालक और केल), शिमला मिर्च और ब्रोकली खाना बेहतर ऑप्शन है। ये सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं, जो सूजन को कम करने में भी मदद करती है।

5. नट्स एंड सीड्स

विज्ञापन

बादाम, अखरोट और अलसी जैसे सूखे मेवे और बीज यूरिक एसिड को कम करने में बेहतरीन काम करते हैं। इनमें प्यूरीन कम और हेल्दी फैट के साथ-साथ फाइबर और प्रोटीन भी होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व वजन को नियंत्रित करने और ब्लड प्रेशर को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं। ये दोनों ही यूरिक एसिड के स्तर को बैलेंस करते हैं।

कैसे खाएं इन चीजों को?

  • सुबह के नाश्ते में आप चेरी और नट्स के साथ बीज खा सकते हैं।
  • सब्जियों को खाने के लिए आप इन्हें अपनी मील्स में शामिल कर सकते हैं।
  • रोजाना खाई जाने वाली गेहूं की रोटियों की बजाय साबुत अनाज से बने आटे की रोटियां खाएं।

ये भी पढ़ें- Skin Care Tips: ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए रोजाना पिएं ये डिटॉक्स वाटर, जानें बनाने का तरीका

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ