लंच के बाद चाय पीने के शौकीन हो जाएं सावधान! ये आदत शरीर को कर सकती है खराब

Tea After Lunch: चाय पीने से सेहत को कोई खास फायदा नहीं होता है। मगर कुछ लोगों को खाना खाने के बाद चाय पीने की आदत होती है। आइए जानते हैं लंच के बाद चाय पीने से फायदा होगा या नुकसान।

लंच के बाद चाय पीने के शौकीन हो जाएं सावधान! ये आदत शरीर को कर सकती है खराब

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

Tea After Lunch: दोपहर के भोजन के बाद चाय पीना भारत में तो एक आम बात है। दफ्तर हो या घर, हर जगह लोग खाने के बाद 1 कप चाय पीना जरूर पसंद करते हैं। इसके पीछे का कारण होता है कि लंच के बाद चाय पीने से तनाव कम होता है और आलस दूर होता है। पर क्या आप जानते हैं खाना खाने के बाद पी जाने वाली चाय सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती है? चलिए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

लंच के बाद चाय पीने के साइड-इफैक्ट्स

1. पाचन संबंधी समस्याएं- कुछ व्यक्तियों को कैफीन वाली चाय से पेट फूलने या बेचैनी हो सकती है। कैफीन से पेट में गैस हो जाती है।
2. आयरन की कमी- चाय में टैनिन होता है, जो पौधे से आने वाले फूड आइटम्स में पाया जाता है। यह तत्व आयरन को सोख लेता है। आयरन की कमी वाले लोगों के लिए भोजन के तुरंत बाद चाय पीना हानिकारक हो सकता है।

Advertisment

3. डिहाइड्रेशन- चाय एक लिक्विड आइटम है, इसके बावजूद भी यह शरीर में पानी की कमी कर सकता है।

4. नींद की समस्या- दिन के खाने के बाद पी गई कैफीनयुक्त चाय नींद के पैटर्न को बाधित कर सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोपहर में कैफीन का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है।
5.एसिड रिफ्लक्स (Acid Reflux)- कुछ प्रकार की चाय, खासतौर पर काली चाय, कुछ लोगों के लिए एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को बढ़ा सकती है। यदि आप इस स्थिति से ग्रस्त हैं, तो चाय के प्रकार और सही समय पर ध्यान देना जरूरी है।

विज्ञापन

सही चाय का चुनाव करें

चाय में कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण, बेहतर हाइड्रेशन और पाचन शक्ति भी शामिल हैं। पुदीना या अदरक जैसी हर्बल चाय पेट को आराम पहुंचा सकती है और पाचन को बेहतर बना सकती है। यह चाय भोजन के बाद बढ़िया विकल्प बन सकती है। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा दे सकती है और ओवरऑल हेल्थ में सुधार कर सकती है। अगर आपको खाने के बाद चाय पीना पसंद है तो हर्बल टी पी सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ