Skin Care Tips: ग्लोइंग और चमकदार स्किन के लिए रोजाना पिएं ये डिटॉक्स वाटर, जानें बनाने का तरीका

Skin Care Tips: अच्छी और हेल्दी स्किन के लिए सिर्फ महंगी क्रीम्स या कॉस्मेटिक की नहीं, आपको जरूरत है एक फायदेमंद डिटॉक्स ड्रिंक की, जिसे पीने से आपकी त्वचा अंदर से साफ होगी और ग्लोइंग बनेगी।

हल्दी डिटॉक्स वाटर पीने के अन्य लाभ

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

Skin Care Tips: पिछले कुछ समय से डिटॉक्स वाटर ने खूब तारीफें बटोरी हैं। डिटॉक्स वाटर को पीने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। डिटॉक्स वाटर ऐसी ड्रिंक है जिसमें कुछ हाइड्रेशन देने वाली सब्जियां या फल जैसे खीरे और तरबूज डाले जाते हैं। इस ड्रिंक को और भी ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए कुछ लोग इसमें जड़ी-बूटियां, जैसे पुदीना, तुलसी के पत्ते आदि भी डालते हैं। इस ड्रिंक का काम शरीर को डिटॉक्स यानी अंदर से साफ करने का होता है। यह ड्रिंक एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर होती है। हालांकि, इस ड्रिंक के रोजाना सेवन से स्किन को भी फायदा होता है, लेकिन यदि आप जल्दी अपनी स्किन को ग्लोइंग और साफ बनाना चाहते हैं तो इस पीले डिटॉक्स ड्रिंक को पीना शुरू कर दें। इस पीले ड्रिंक को बनाने के लिए आपको अपनी किचन की सिर्फ 3 चीजें चाहिए।

विज्ञापन

क्या है यह डिटॉक्स ड्रिंक?

इस डिटॉक्स ड्रिंक को बनाने के लिए आपको हल्दी का प्रयोग करना है। हल्दी को आयुर्वेद और साइंस दोनों में ही शरीर के लिए फायदेमंद माना गया है। हल्दी स्किन से सूजन को कम करने में मदद करती है। यह मसाला एंटीबैक्टीरियल होता है, इसलिए फेस पर एक्ने या पिंपल्स की समस्या को भी कम कर सकता है। हल्दी खून को भी साफ करती है। इसलिए स्किन के लिए यह डिटॉक्स ड्रिंक बड़ी फायदेमंद होती है।

विज्ञापन

स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है यह ड्रिंक?

हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट है। इस एंटीऑक्सीडेंट की मदद से स्किन पर मुंहासे नहीं निकलते हैं। हल्दी फोड़े-फुंसी और दाग-धब्बों को भी दूर करने में मदद करता है। हल्दी शरीर में हाइड्रेशन बनाने में भी मदद करती है, जो कि स्किन के लिए जरूरी होता है। हल्दी एंटीफंगल प्रॉपर्टीज से भरपूर है, इसलिए स्किन से जुड़े इंफेक्शन भी जल्दी नहीं होते हैं।

विज्ञापन

कैसे बनता है यह डिटॉक्स वाटर

इसके लिए आपको ऑर्गेनिक हल्दी पाउडर या फिर कच्ची हल्दी लेनी होगी। आम हल्दी का पाउडर मिलावटी भी हो सकता है। इसके साथ-साथ आपको नींबू का रस और शहद भी चाहिए होगा। अब 1 जग में साफ पानी भरकर उसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर या 1 इंच कच्ची हल्दी की जड़ को कद्दूकस करके डालना होगा। इसके बाद नींबू का रस और शहद डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस पानी को आपको रातभर रखना होगा। आप मौसम के अनुसार पानी को रूम टेम्परेचर में या फिर फ्रिज में इसे रख सकते हैं। अगर आपको इसे गर्म पीना है तो इन सभी चीजों को मिलाकर गैस पर 2 मिनट के लिए गर्म करके पी सकते हैं। ध्यान रहे, आपको इसे सिर्फ गर्म करना है, उबालना नहीं है।

हल्दी डिटॉक्स वाटर पीने के अन्य लाभ

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

विज्ञापन

हल्दी डिटॉक्स वाटर पीने के अन्य लाभ

  • इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मददगार।
  • कैंसर से बचाव करने में सहायक।
  • मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद।
  • लिवर को स्वस्थ रखें।

ये भी पढ़ें-  Garlic Benefits: पुरुषों के लिए वरदान है लहसुन! कैसे करें डाइट में शामिल, जानें फायदे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ