---विज्ञापन---

पतंजलि का ऑर्गेनिक मूवमेंट… भारतीय कृषि का नया भविष्य कैसे?

केमिकल खेती किसानों के लिए कई दिक्कतें पैदा कर रही हैं। ऐसे में पतंजलि ने अपने ऑर्गेनिक उत्पादों और नेचुरल खेती के तरीकों की मदद से किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है।

---विज्ञापन---

भारत में जैविक खेती (ऑर्गेनिक फार्मिंग) की मांग दिन-ब-दिन बढ़ रही है और इस दिशा में पतंजलि आयुर्वेद ने एक बड़ा कदम उठाया है। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के नेतृत्व में पतंजलि ने “ऑर्गेनिक मूवमेंट” की शुरुआत कर भारतीय किसानों को रसायन-मुक्त खेती की ओर प्रोत्साहित किया है। पतंजलि ने इस मुहिम के माध्यम से देशवासियों की सेहत को सुधारने और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम किया है। नव हरित क्रांति-एन एग्रो विजन योजना भी पतंजलि द्वारा शुरू की गई थी, जो खेती को बेहतर बनाने का काम करती है।

इस प्रकार खेती करने से भारतीय खेती का भविष्य उज्जवल होगा क्योंकि इसमें किसानों को ट्रेनिंग और नई-नई तकनीकें सिखाई जाएंगी, जो पहले से काफी बेहतर होंगी।

---विज्ञापन---

एग्रीकल्चर कैंपेन को बढ़ावा

भारत कृषि प्रधान देश है। यहां के किसान हर सुबह आशा और उम्मीद के साथ खेतों की ओर बढ़ते हैं। मगर बदलते और केमिकल युक्त खेती की चुनौतियों का सामना करते हैं। पतंजलि ने इस समस्या को मद्देनजर रखते हुए किसानों के प्रति एक नई किरण को उजागर किया है। आजकल मिट्टी की क्वालिटी घट रही है, फसलें कमजोर हो रही हैं और किसान आर्थिक समस्याओं से भी जूझ रहे हैं। कंपनी इन्हें कई तरीकों से मदद पहुंचा रही है।

ये भी पढ़ें- Patanjali ने MSME को दी नई ताकत, छोटे उद्योग हुए सशक्त

---विज्ञापन---

पतंजलि का किसानों को लाभ

1. ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा

पतंजलि न सिर्फ ऑर्गेनिक प्रोडक्ट बना रही है बल्कि किसानों को ट्रेनिंग, बीज, खाद और मार्केट एक्सेस भी प्रदान कर रही है। इससे किसानों को अधिक लाभ और उपभोक्ताओं को सेहतमंद विकल्प मिल रहे हैं।

---विज्ञापन---

2. ब्रांडिंग सपोर्ट

पतंजलि की ब्रांड वैल्यू का फायदा उठाकर किसान अपने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स को बड़े बाजारों तक आसानी पहुंचा रहे हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है।

---विज्ञापन---

3. स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत

पतंजलि का यह मूवमेंट आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी उत्पादों को भी बढ़ावा देता है। अब रसायनों और विदेशी प्रोडक्ट्स की निर्भरता भी काफी हद तक घट चुकी है।

---विज्ञापन---

4. पर्यावरण-संरक्षण

ऑर्गेनिक खेती से मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहती है, जल प्रदूषण नहीं होता और पर्यावरण संतुलित रहता है। पतंजलि का ऑर्गेनिक मूवमेंट सिर्फ एक व्यापारिक रणनीति नहीं, बल्कि यह एक क्रांति है जो भारतीय कृषि को स्वास्थ्य, समृद्धि और स्थिरता की दिशा में ले जा रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-सेहत भी, सेवा भी… पतंजलि का यह प्रोडक्ट्स जो बदल रहा समाज

First published on: Apr 21, 2025 11:41 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola