हेयरफॉल की वजह से छोड़ रहे हेलमेट पहनना? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

हेयरफॉल लोगों में एक बढ़ती समस्या है, जिसके कई कारण हो सकते हैं। इनमें लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें शामिल हैं लेकिन क्या हेलमेट पहनने से भी हेयर लॉस होता है? यह एक बड़ा सवाल है क्योंकि हेलमेट का इस्तेमाल हर कोई बड़ी संख्या में पूरी दुनिया में करता है। आइए जानते हैं इस पर डर्मेटॉलोजिस्ट से।

helmet and hairfall

बालों के झड़ने की समस्या इन दिनों एक आम समस्या बन गई है। पहले एक खास आयु वर्ग के लोगों के बाल गिरते थे क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ बालों की क्वालिटी भी लो हो जाती है। मगर अब हर किसी के बाल झड़ने लगे हैं। इसके पीछे लाइफस्टाइल डिसऑर्डर्स शामिल हैं, जैसे कि खाने में पोषण की कमी होना इत्यादि। बता दें कि खान-पान हमारे शरीर में पोषण पहुंचाने का काम करता है, यह हमारी ओवरऑल हेल्थ को सही रखने में काफी हद तक मदद करता है। क्या हेलमेट पहनने से भी हेयरफॉल हो सकता है? यह एक बड़ा सवाल है, जो काफी लोगों के मन में है क्योंकि हेलमेट सेफ्टी के लिहाज से पूरी दुनिया के लोगों द्वारा पहना जाता है। दरअसल, कुछ लोगों का मानना होता है कि हेलमेट पहनने के बाद उनके बाल सिर के कुछ हिस्से से कम हो गए हैं जबकि ऐसा कुछ होता नहीं है। चलिए हम आपको हेलमेट और हेयरफॉल के संबंध के बारे में बताते हैं और यह भी जानते हैं कि इस पर डॉक्टर क्या कहते हैं।

विज्ञापन

क्या हेलमेट से बाल झड़ते हैं?

जी नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। हेलमेट से हेयरफॉल होने की कोई वैज्ञानिक पुष्टि नहीं हुई है। हेयरफॉल से हेलमेट का कोई सीधा संबंध नहीं है लेकिन दूसरे तरीकों से है। इसका मतलब डर्मेटॉलोजिस्ट बताती हैं कि हेलमेट पहनना सेफ है लेकिन इससे बालों के गिरने की संभावना अन्य कारणों से जुड़ी होती है।

विज्ञापन

ये हैं कुछ प्रमुख कारण

1. टाइट हेलमेट पहनना

विज्ञापन

बहुत टाइट हेलमेट पहनने से स्कैल्प पर लगातार दबाव पड़ता है। इससे “ट्रैक्शन एलोपेसिया” नाम की बीमारी हो सकती है। इसमें बाल सिर के कुछ हिस्सों से खिंचकर झड़ने लगते हैं।

2. पसीना और गंदगी

विज्ञापन

हेलमेट पहनने से सिर में पसीना अधिक निकलता है। वहीं, अगर हम हेलमेट की सफाई नहीं रखते हैं, तो उससे हेलमेट के अंदर वेंटिलेशन सही से नहीं हो पाता है। ऑक्सीजन की कमी से बालों में फंगल इंफेक्शन होते है, जो बालों के झड़ने का एक कारण है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

3. गंदा या नॉन-वॉशेबल पैडिंग

कुछ हेलमेट नॉनवॉशेबल होते हैं, जिससे उनके अंदर की लाइनिंग में धूल-मिट्टी जमकर चिपक जाती है। यह स्कैल्प में इरिटेशन पैदा कर सकती है, जिससे बाल झड़ते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

सफदरजंग अस्पताल, हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन और त्वचा विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉ. शालिनी मल्होत्रा बताती हैं कि हेलमेट से बाल नहीं झड़ते हैं लेकिन हेलमेट के अलग-अलग कारणों के चलते हेयरफॉल होना संभव है। वहीं, लंबे समय तक हेलमेट पहनने से पर्सनल हाइजीन पर असर पड़ता है। जो लोग हाइजीन मेंटेन नहीं करते, उनके बाल झड़ते हैं। हां, हेलमेट पहनने से कई बार बालों में डैंड्रफ और फंगल इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।

किन बातों का ख्याल रखें?

  • हेलमेट ढीला या आरामदायक होना चाहिए।
  • हेलमेट की लाइनिंग को नियमित रूप से साफ करें।
  • यदि ज्यादा पसीना आता है, तो सिर पर कॉटन का स्कार्फ पहन सकते हैं, जो पसीना सोख ले।
  • हेलमेट उतारने के बाद बालों को सूखने दें और स्कैल्प को हवा के संपर्क में रहने दें।

विज्ञापन

बाल झड़ने के कुछ अन्य कारण

हेलमेट पहनना बाल झड़ने का मुख्य कारण नहीं है। इसके लिए कुछ अन्य फैक्टर्स जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे:-

  • जेनेटिक प्रॉब्लम्स।
  • डाइट में पोषण की कमी।
  • हार्मोनल इंबैलेंस।
  • स्ट्रेस भी हेयरफॉल की बड़ी वजह।
  • स्कैल्प इंफेक्शन होना।

जरूरी सलाह

अगर आपको लगता है कि हेलमेट से आपके बाल झड़ रहे हैं, तो आप एक बार किसी डर्मेटॉलोजिस्ट से जरूर संपर्क करें। वे आपको बाल झड़ने के प्रमुख कारणों व आपकी जांच कर सही उपचार बताएंगे।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ