गर्मियों में तनाव कम कर दिमाग को ठंडा रखती है छाछ, जानें पीने के 7 फायदे

गर्मियों के मौसम में सिर्फ शरीर को गर्मी नहीं लगती, बल्कि अधिक ताप से हमारा दिमाग भी गर्म होने लगता है। इस कारण मेंटल स्ट्रेस भी बढ़ जाता है। अगर आपको इसे कम करना है, तो अपनी डाइट में छाछ जरूर शामिल करें।

buttermilk benefits

buttermilk benefits

इन दिनों देश के अधिकांश इलाकों का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ है। इस वजह से लोग न सिर्फ फिजिकली, बल्कि मेंटली भी काफी कमजोर महसूस कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह ड्रिंक न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है, जिसे पीने से गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। स्किन के लिए भी छाछ पीना फायदेमंद होता है। हड्डियों को मजबूती देने और डिटॉक्सिफिकेशन में भी छाछ पीनी चाहिए। आइए जानते हैं गर्मियों में छाछ पीने के 7 जबरदस्त फायदों के बारे में।

विज्ञापन

छाछ के न्यूट्रिएंट्स

डॉक्टर सलीम जैदी, युनानी एक्सपर्ट, बताते हैं कि गर्मियों में दिन में हमें लंच के साथ 1 गिलास छाछ पीनी चाहिए। छाछ पीने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है। इसमें विटामिन बी-12, बी-6, राइबोफ्लेविन और कैल्शियम होता है।

विज्ञापन

गर्मियों में छाछ पीने के 7 फायदे

1. डाइजेशन सुधारें

छाछ का सेवन भुने जीरे के साथ किया जाए, तो पाचन अच्छे से होता है और पेट की गर्मी व अन्य समस्याओं से बचा जा सकता है। यह तरलता बनाए रखने में भी मददगार है।

विज्ञापन

2. वेटलॉस

मोटापा अधिक होने पर छाछ को छौंककर सेंधा नमक डालकर पीने से फायदा होता है। हाई बीपी होने पर गिलोय का चूर्ण मट्ठे के साथ लेना चाहिए। वहीं, सुबह-शाम मट्ठा या दही की पतली लस्सी पीने से मेमोरी भी तेज होती है।

विज्ञापन

3. हिचकी

बार-बार हिचकी आने की समस्या हो, तो छाछ में एक चम्मच सौंठ डालकर सेवन करना लाभदायक होता है। ऊल्टी आने या जी मचलाने पर छाछ में जायफल घिसकर इसके मिश्रण को पीने से लाभ मिलता है।

विज्ञापन

4. स्किन प्रॉब्लम

विज्ञापन

त्वचा संबंधित समस्याओं के लिए भी छाछ बेहद फायदेमंद चीज है। छाछ में आटा मिलाकर बनाए गए लेप को लगाने से स्किन की झुर्रियां कम होती हैं। इसके अलावा, गुलाब की जड़ को छाछ में पीसकर चेहरे पर लगाने से मुहांसे खत्म हो जाते हैं।

5. तनाव कम करें

विज्ञापन

अगर आप अत्यधिक तनाव से महसूस कर रहे हैं, तो नियमित रूप से छाछ का सेवन करना आपके लिए लाभदायक होगा। वहीं, यह शरीर के साथ-साथ दिमाग की गर्मी को कम करने में भी छाछ का सेवन फायदेमंद होता है।

6. जल जाने पर त्वचा पर छाछ लगाएं

विज्ञापन

शरीर के किसी भाग में जल जाने पर तुरंत छाछ लगाने से लाभ होता है। खुजली की समस्या होने पर अमलतास के पत्ते छाछ में पीस कर मिलाएं और शरीर पर मलें। कुछ देर बाद नहा लें। इससे शरीर में हो रही खुजली नष्ट हो जाती है।

7. हेयरफॉल कम करें

विज्ञापन

बाल झड़ने पर भी छाछ का प्रयोग असरदार होता है। इसके लिए आपको बासी छाछ से सप्ताह में दो दिन बालों को धोना होता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ