---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

आम खाना शरीर के लिए सेफ या नहीं? जानें क्या कहता है आयुर्वेद

फलों का राजा आम स्वाद में तो जबरदस्त होता मगर साथ-साथ सही तरीके से खाया जाए, तो सेहत को भी लाभ पहुंचाता है। आयुर्वेद में भी आम को गुणकारी फल माना है लेकिन यदि कुछ बातों का पालन न किया जाए, तो इसके दुष्प्रभाव भी देखने को मिल जाते हैं। आइए जानते हैं इस फल का आयुर्वेदिक विशलेषण।

---विज्ञापन---

आम एक ऐसा फल है, जो गर्मियों के मौसम में आपको हर किसी के घर में मिल जाएगा। इसे फलों का राजा कहा जाता है। कच्चा आम और पका हुआ आम, दोनों को ही लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। कच्चे आम की चटनी और अचार बनाया जाता है। वहीं, पके आम को लोग फल के रूप में या फिर जूस और शेक के रूप में खाते हैं। इस फल को आयुर्वेद में भी अच्छा बताया गया है लेकिन साथ ही कुछ दुष्परिणाम भी दिए गए हैं। अगर हम आयुर्वेद के मुताबिक समझें तो आम सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होते। अगर इन्हें सही तरीके से खाया जाए तो ये औषधीय भी होते हैं। आइए जानते हैं आम के बारे में आयुर्वेद क्या कहता है।

ये भी पढ़ें-हीटवेव्स के दौरान गर्भवती महिलाएं कैसे रखें अपनी सेहत का ख्याल? ये टिप्स आएंगी काम

---विज्ञापन---

आम का आयुर्वेद में स्थान

आयुर्वेद के अनुसार, पके और ठीक से भिगोए गए आम कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। ये तीन मुख्य आयुर्वेद लाभ जो आम प्रदान करता है।

  • बल्य – ताकत और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है।
  • वृष्य – आम नेचुरल एफ्रोडिसिएक के रूप में काम करता है, जो प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
  • पित्त-शामक – आम अतिरिक्त पित्त दोष को शांत करने में मदद करता है, यदि पका हुआ और पानी में भिगोया हुआ हो तो।

ये गुण आयुर्वेद में आम को एक शक्तिशाली फल बनाते हैं, लेकिन केवल तभी जब इसे सोच-समझकर खाया जाए।

---विज्ञापन---

आयुर्वेद में आम के नुकसान

अमृतसर के सीनियर डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट, डॉक्टर राघव ठुकराल बताते हैं कि आम के आयुर्वेद में कुछ नुकसान भी शामिल हैं, जैसे

  • कफ, बलगम और सीने में भारीपन होना।
  • एसिडिटी और स्किन प्रॉब्लम्स।
  • मोटापा बढ़ाए।
  • शरीर में ब्लॉकेज को बढ़ावा दें।
  • एक्जिमा और खुजली की समस्या।

---विज्ञापन---

आयुर्वेद में आम के फायदे

डॉक्टर के अनुसार, आम के लाभों के बारे में भी आयुर्वेद में बताया गया है, जैसे

  • पानी में भिगोएं आम को खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।
  • एनर्जी का सोर्स।
  • पाचन एंजाइम्स को इंप्रूव करता है।
  • हार्ट हेल्थ को सुधारता है।
  • शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

आम खाने का सही तरीका

  • आम खरीदने के बाद उन्हें 30 से 60 मिनट तक पानी में भिगोकर रखें।
  • आम के साथ दूध न पिएं।
  • आम के शेक में इलायची मिलाकर पिएं।
  • 1 से 2 आम ही प्रतिदिन खाएं।
  • रात में आम न खाएं।
  • बुखार, डायबिटीज और कफ में आम न खाएं।

आम के न्यूट्रिएंट

कैलोरी 60 kcal, कार्बोहाइड्रेट 15 g, शुगर 13.7 g,फाइबर 1.6 g।

---विज्ञापन---

ग्राफिक की मदद से समझें…

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें-डबल निमोनिया क्या है? जिससे हुआ पोप फ्रांसिस का निधन, जानें संकेत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Apr 22, 2025 10:20 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola