Milk Facts: दूध कच्चा पीना चाहिए या पाश्चराइज्ड? जानें कौन सा बेहतर

Milk Facts: दूध को सबसे हेल्दी ड्रिंक में से एक माना जाता है क्योंकि इसे प्रोटीन और कैल्शियम का सोर्स माना जाता है। दूध और दूध से बने अन्य फूड्स भी खाए जाने चाहिए क्योंकि इन्हें भी हेल्दी फूड माना जाता है लेकिन दूध को लेकर लोगों के बीच काफी गलतफहमियां रहती हैं, जिनमें इसे कैसे पीना चाहिए यह भी शामिल है। आइए रिपोर्ट में जानते हैं कि हमें कच्चा दूध पीना चाहिए या पाश्चराइज्ड मिल्क?

Milk Facts: दूध कच्चा पीना चाहिए या पाश्चराइज्ड? जानें कौन सा बेहतर

photo credit-freepik

विज्ञापन

Milk Facts: हम शायद बचपन से ही एक बात सुनते आ रहे हैं कि रोज दूध पीना चाहिए क्योंकि दूध पीने से शरीर को फायदा होगा। दूध पीने से शरीर को ताकत मिलती है और पर्याप्त पोषण मिलता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन पाए जाते हैं। मगर अब दूध को लेकर लोगों के बीच एक बहस काफी बढ़ गई है कि इसे पीना चाहिए या नहीं या फिर हमें कैसा दूध पीना चाहिए और कैसा नहीं? दरअसल, दूध लाभदायक ड्रिंक है लेकिन उतना नहीं जितना कि हम उसे समझते हैं। इसके कुछ दुष्प्रभाव भी हैं जैसे गैस, एसिडिटी और लैकटोज इंटॉलरेंस। दो प्रकार के दूध बाजार में अवेलेबल होते हैं- कच्चा और पाश्चराइज्ड मिल्क। इन दोनों को लोग पीते हैं लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हमें कैसा दूध पीना फायदेमंद होगा? जानिए।

ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

डॉक्टर नीलम वर्मा जो की अपोलो अस्पताल में कार्यरत हैं, कहती हैं कि कच्चे दूध में साल्मोनेला और लिस्टेरिया नामक दो बैक्टीरिया होते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए सही नहीं होते हैं। इसलिए कच्चा दूध पीने से शरीर में संक्रमण हो सकता है। दरअसल, शरीर में संक्रमण होने के कारणों में दूषित खाना भी है और कुछ मामलों में कच्चा दूध भी इसमें शामिल हो जाता है। इंडियन मेडिकल की एक रिपोर्ट में भी कच्चा दूध पीने से बीमारियों का जोखिम बताया गया है। डॉक्टर कहती हैं कि इस दूध को पीने से डायरिया, सिरदर्द, उल्टी और बुखार भी हो सकता है।

milk benefits

photo credit-freepik

क्या है इसका कारण?

पाश्चराइज्ड दूध की तरह इस दूध को पकाया नहीं जाता है जिससे कच्चे दूध में कीटाणु और बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं। ऐसे में यह दूध पीना सेहत को नुकसान पहुंचाता है। वहीं, पाश्चराइज्ड मिल्क को फैक्ट्री में 140 डिग्री सेल्सियस पर उबाला जाता है, जिससे उसमें मौजूद हानिकारक कण नष्ट हो जाते हैं और दूध गुणकारी बन जाता है। इसलिए डॉक्टर कहती हैं कि कच्चा दूध पीने से पहले आपको उसे तेज आंच पर अच्छे से उबालना चाहिए और जिनका पाचन और इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें इसे नहीं पीना चाहिए।

विज्ञापन

पाश्चराइज मिल्क के फायदे

हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक इस दूध में भी पोषक तत्वों की थोड़ी कमी आ ही जाती है क्योंकि बॉइलिंग प्रोसेस से कुछ जरूरी तत्व मर जाते हैं। इस दूध को पीना फायदेमंद होता है लेकिन इसे भी थोड़ा उबालना जरूरी है। वहीं, एसिडिटी की समस्या में इस दूध को ठंडा पिया जा सकता है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ