Milk And Blood Sugar Level: दूध प्रोटीन और कैल्शियम का एक भरपूर सोर्स है। गाय के दूध के 240 मिलीलीटर कप में लगभग 160 कैलोरी और 7.7 ग्राम प्रोटीन, 12 ग्राम चीनी और 8 ग्राम फैट होता है। भैंस का दूध गाढ़ा होता है, इसमें गाय के दूध के मुकाबले 100 % ज्यादा फैट और लगभग 40 % ज्यादा कैलोरी पाई जाती है। कुलमिलाकर दूध के साथ चुनौती इसकी सैचुरेटेड फैट है, जिसे दिल के लिए बुरा माना जाता है, हालांकि संपूर्ण दूध पर हाल के अध्ययन कुछ और ही सुझाव देते हैं।
जिस दूध से फैट को हटा दिया गया है उसमें कैलोरी कम होती है। जबकि स्किम्ड दूध (पाउडर वाला दूध) में जीरो फैट होता है और 240 मिलीलीटर में केवल 80 कैलोरी होती है, लेकिन क्या यह डायबिटीज वालों के लिए सही है?
दूध और डायबिटीज
दूध आपके ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा देगा, हालांकि पूरा दूध अपने फैट और प्रोटीन की वजह से इसे थोड़ा धीरे-धीरे बढ़ाता है। दूसरी ओर, पूरे दूध में टोटल कैलोरी ज्यादा होती है, इसलिए इसे ध्यान में रखना चाहिए।
हालांकि, हाल के स्टडी से पता चला है कि कुल डेयरी प्रोडक्ट, दही और दूध पीने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा 11-17% कम हो जाता है। डेयरी प्रोडक्टस में हाई प्रोटीन होता है- खासकर मट्ठे में प्रोटीन होता है और इसका ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म और शरीर के वजन पर असर पड़ता है। दही जैसे प्रोबायोटिक्स भी मेटाबॉलिज्म हेल्थ पर असर डाल सकते हैं। इसके अलावा, दूध में बायोएक्टिव पेप्टाइड्स और फैटी एसिड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने और डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। हाल ही में ग्लोबल PURE स्टडी में भारतीयों सहित फुल फैट डेयरी के सेवन से दिल से जुड़े जोखिमों में कमी देखी गई है।
लैक्टोज के बदले ये हैं ऑप्शन
बादाम का दूध
इसमें गाय के दूध के मुकाबले में कैलोरी और प्रोटीन कम होता है और इसमें सैचुरेटेड फैट भी कम होता है। एक कप या 240 मिलीलीटर में 40 कैलोरी, 1 ग्राम प्रोटीन, 3 ग्राम वसा, 2 ग्राम कार्ब्स (कोई चीनी नहीं) और अलग-अलग मात्रा में कैल्शियम होता है। डायबिटीज वाले लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है।
सोया दूध
इसमें प्रोटीन ज्यादा, कैल्शियम कम होता है। 240 मिलीलीटर कप में लगभग 80-100 कैलोरी, 7 ग्राम प्रोटीन, 4-6 ग्राम फैट, 4 ग्राम कार्ब्स और लगभग 60 मिलीग्राम कैल्शियम होता है।
ये भी पढ़ें- पेशाब बार-बार आना सही या नहीं, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स? पढ़ें 5 फैक्ट्स
जई का दूध
एक कप जई का दूध (240 मिली) हमें 120 कैलोरी के साथ-साथ 3 ग्राम प्रोटीन, 5 ग्राम फैट, 16 ग्राम कार्ब्स (7 ग्राम चीनी) और 350 मिलीग्राम कैल्शियम देता है। यह अन्य पौधों के दूध के मुकाबले में ज्यादा कैलोरी प्रदान करता है और डायबिटीज वाले लोगों के लिए इसकी सलाह नहीं दी जाती है।
नारियल का दूध
नारियल का दूध एक फैट और कैलोरी से भरपूर पौधा दूध है। एक 240 मिलीलीटर कप बिना चीनी वाला नारियल का दूध 552 कैलोरी, 5.5 ग्राम प्रोटीन, 57 ग्राम वसा, 13 ग्राम कार्ब्स और 38 मिलीग्राम कैल्शियम प्रदान करता है। इसमें ट्राइग्लिसराइड्स (Triglyceride) के साथ-साथ सैचुरेटेड फैट का हाई लेवल होता है, लेकिन डायबिटीज वाले लोगों को इससे बचना चाहिए।
Disclaimer: उपरोक्त जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर या हेल्थ एक्सपर्ट की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
व्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
2 hrs agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
17 hrs agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
20 hrs agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
22 hrs agoकैसे पता चलेगा आप या आपका कोई अपना हो गया है डिप्रेशन का शिकार?
1 day agoआखिर ट्रीटमेंट के बाद भी क्यों लौट आता है कैंसर? एक्सपर्ट जानिए वजह
1 day agoनवरात्रि से पहले 15,000 की IV ड्रिप लगवा रहे हैं अहमदाबाद के Gen Z
1 day agoवैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला गांव जहां असाधारण लंबी उम्र जीती हैं महिलाएं
2 days agoक्या पोहा खाने से शुगर बढ़ सकती है? डॉक्टर ने बताया सुबह क्या न खाएं
2 days agoWorld Sight Day 2026: आंखों की रोशनी जाने के संकेतों को पहचानना है जरूरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines