---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Microwave में खाना गर्म करने से क्या सच में होता है कैंसर? डॉक्टर्स से जानें सच्चाई

Microwave Can Cause Cancer: आजकल लगभग हर किसी के घर में माइक्रोवेव मौजूद है। इसका प्रयोग खाना बनाने के साथ-साथ खाना गर्म करने के लिए भी किया जाता है। क्या माइक्रोवेव में खाना गर्म करके खाने से कैंसर हो सकता है? आइए जानते हैं सच्चाई।

---खबर नीचे जारी है---

Microwave Can Cause Cancer:  माइक्रोवेव लोगों की आम जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। इसका यूज खाना पकाने के लिए किया जाता है। हालांकि, एक समय था जब लोग माइक्रोवेव का इस्तेमाल अच्छे और ऐसे व्यंजनों को पकाने के लिए करते थे, जो अधिकांश खास या फिर कोई ऐसी डिश होती थी, जो होटल में मिलती है। मगर अब लोग माइक्रोवेव का यूज जल्दी खाना पकाने और समय बचाने के लिए या फिर किसी चीज को गर्म करने के लिए करते हैं। कैंसर, एक घातक जानलेवा बीमारी है, जो दुनियाभर में फैल रही है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि माइक्रोवेव में पकाया खाना खाने से हमें कैंसर हो सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

माइक्रोवेव से कैंसर!

डॉक्टर पुनीत धवन, जो कि एक आयुर्वेदिक स्पेशलिस्ट हैं, एक लेटेस्ट पॉडकास्ट में बताते हैं कि माइक्रोवेव, जिसका इस्तेमाल आजकल लोग तुरंत खाना पकाने के लिए कर रहे हैं, सबसे ज्यादा हानिकारक और बीमारियों का केंद्र है। माइक्रोवेव में पका खाना खाने के बाद इंसान को कैंसर होने की संभावनाएं तेज रहती हैं। डॉक्टर बताते हैं कि माइक्रोवेव से निकलने वाली रेज इतनी खतरनाक है कि कैंसर के सेल्स इसके प्रभाव से तुरंत रिएक्ट कर सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- कोलन कैंसर की पहली स्टेज के शुरुआती संकेत क्या?

क्या है सच्चाई?

कुछ हेल्थ रिपोर्ट्स बताती हैं कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करके खाना सामान्यत: सुरक्षित ही माना जाता है और कैंसर का कारण नहीं बनता है, लेकिन कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि रिस्क को बिल्कुल कम किया जा सके। इन कारणों से हो सकता है कैंसर

---खबर नीचे जारी है---

1. प्लास्टिक के बर्तनों का यूज- अगर आप भी माइक्रोवेव में खाना पकाने के लिए या फिर गर्म करने के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बात का ध्यान रखें कि वे BPA फ्री होने चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक के बर्तन माइक्रोवेव के रेडिएशन से रिएक्ट करके हानिकारक हो जाते हैं। जो खाने में मिक्स होकर शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

---खबर नीचे जारी है---

A post shared by Dr. Yogendra Singh Rathore (YSR) (@ysr_official)

---खबर नीचे जारी है---

2. रेडिएशन और कैंसर का खतरा- माइक्रोवेव ओवन खाना पकाने के लिए रेडिएशन का उपयोग करते हैं, यह रेडिएशन इतना कम होता है कि यह शरीर के लिए हानिकारक हो जाता है। इसके अलावा, माइक्रोवेव में उपयोग होने वाले रेडिएशन का प्रकार और तीव्रता ऐसी होती है, कि यह केवल खाने को गर्म नहीं करता है, बल्कि भोजन को कैंसर युक्त बना देता है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

कई हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि माइक्रोवेव में खाना गर्म करना सेफ है, इससे कैंसर का जोखिम रहता है इस बात को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी हैं, क्योंकि रेडिएशन से कैंसर होने का जोखिम रहता है। डॉक्टरों के अनुसार, सावधानियों का ध्यान रखते हुए माइक्रोवेव में कुकिंग करना सेफ होता है।

---खबर नीचे जारी है---

माइक्रोवेव में कैसे बर्तन यूज करें?

  • माइक्रोवेव में कुकिंग के लिए कांच के बर्तन सेफ माने जाते हैं।
  • सिलिकॉन के बर्तनों का प्रयोग भी किया जा सकता है।
  • चाइनीज मिट्टी के बर्तन भी सेफ माने जाते हैं।
  • ओवनप्रूफ ग्लास यूटेंसिल यूज करें।
  • ग्लास सिरेमिक वाले बर्तन।

ये भी पढ़ें- शरीर को हाइड्रेटेड करने के लिए क्या सिर्फ पानी पीना है जरूरी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Nov 28, 2024 08:34 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola