News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Covid-19 Alert: देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। बता दे कोरोना एक संक्रामक वायरस या रोग है, जो एक से दूसरे इंसान में सिर्फ छूने मात्र या फिर संक्रमित मरीज के खांसी या छींक के पार्टिकल्स के संपर्क में आने से भी हो सकता है। इस बार जो कोरोना फैला है, उसकी फैलने की क्षमता बहुत अधिक है। इसलिए, हमें ऐसी आदतों का पालन करना जरूरी हो जाता है, जिससे किसी भी संक्रमण की रोकथाम की जा सकें। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट से।
बीएलके मैक्स हॉस्पिटल, नई दिल्ली के नेफ्रोलॉजिस्ट विभाग के कंसल्टेंट, डॉक्टर भानु मिश्रा बताते हैं कि हमें कोरोना के इन वेरिएंट्स से संक्रमित होने से बचने के लिए ऐसे नियमों और आदतों को अपनाना चाहिए, जिससे आप बीमारी से बच सकें। आप रोज इन 10 नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित रह सकें।
1. हाथ धोएं
संक्रमण कोई भी हाथों के माध्यम से फैल सकता है। इसलिए, हैंडवॉशिंग की हैबिट को फॉलो करें। अपने साथ हमेशा सेनिटाइजर कैरी करें, जिससे आप बाहर भी हाथों की सफाई मैंटेन कर सकें।
ये भी पढ़ें- Covid Alert: कोरोना का बड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, लोगों को सुनने में होगी परेशानी!
2. सोशल डिस्टेंसिंग
यह रूल भी बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस ने दुनिया में जिस साल कदम रखा, तब से ही लोगों को 2 गज की दूरी बहुत जरूरी का पालन करना सिखाया है। आपको सोशल डिस्टेंसिंग को फॉलो करना चाहिए, ताकि किसी अन्य से संक्रमण न फैल सके। खासतौर पर यदि आप किसी भीड़-भाड़ वाले स्थान पर हैं।
3. आइसोलेशन जरूरी
अगर आपको बुखार, खांसी या गले में खराश जैसे कोई भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत खुद को आइसोलेट कर लें और अपने डॉक्टर से सलाह लें। भले ही आपको कोरोना न हो लेकिन किसी भी प्रकार का संक्रमण दूसरों को न हो, उसके लिए बाकियों से कुछ दिनों तक अलग रहे।
4. नींद जरूरी
कोई भी बैक्टीरियल इंफेक्शन या फिर वायरस हमारे शरीर में तभी बनता है, जब आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसमें नींद का रोल बहुत अहम होता है। कोशिश करें कि आप नियमित और पर्याप्त नींद लें। प्रति व्यक्ति 7 से 8 घंटे रोज नींद लेना फायदेमंद होगा।
5. इम्यूनिटी को बढ़ाएं
बीमारी को दूर रखने या फिर उससे लड़ने के लिए आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना होता है। स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी आपके शरीर में संक्रमण के प्रभाव को कम करती है। अच्छी इम्यूनिटी सही खान-पान से मिलती है। इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन-C, D, जिंक और प्रोटीन को शामिल करें।
6. घर में रहें
कोशिश करें कि जब तक जरूरी न हो बेवजह घर से बाहर न निकलें। घर में रहना संक्रमण से बचाव का सबसे सुरक्षित तरीका होता है, खुद को सेफ प्लेस में रखना। घर की साफ-सफाई का भी ख्याल रखें।
7. टेस्टिंग से पहले डॉक्टर से सलाह लें
सर्दी-खांसी होने पर हर बार टेस्टिंग जरूरी नहीं है। अगर आपको लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें और समझें कि टेस्ट कब करवाना जरूरी है। उनके अनुसार, खुद को घर में ही ट्रीट करें।
8. भीड़-भाड़ और बंद जगहों से बचें
आपको ऐसी जगहों पर जाने से परहेज करना चाहिए, जहां संक्रमण का खतरा अधिक होता है। खासतौर पर मॉल, मेट्रो या थिएटर जैसी जगहों पर ज्यादा सतर्कता बरतें। अगर आप पहले से बीमार है, तो दिक्कत बढ़ सकती है।
9. पानी
शरीर में हाइड्रेशन का स्तर सही रखना बहुत जरूरी होता है क्योंकि इससे आप कई गंभीर रोगों से खुद को बचा सकते हैं। पानी संक्रमण दर को कम करता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और इम्यूनिटी को दुरुस्त रखने में सहायता प्रदान करता है।
10. वैक्सीनेशन लगवाएं
अगर आपने अभी तक अपनी कोविड वैक्सीन नहीं ली है या बूस्टर डोज नहीं लगवाई है, तो जल्द से जल्द इन्हें लगवाएं। यह शरीर को वायरस के नए वेरिएंट्स से लड़ने में मदद करेगा।
ये भी पढ़ें- Covid-19 Alert: सर्दी-खांसी होते ही तुरंत कोरोना टेस्ट के लिए न भागें, कोविड ऑफिसर की लोगों को राय
न्यूज 24 पर पढ़ें हेल्थ, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।