---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

किडनी में सूजन होने पर सुबह दिखते हैं ये संकेत, आपको हुआ कोई महसूस?

किडनी प्रॉब्लम्स होने पर आपको सुबह के समय अपने शरीर में कुछ बदलाव दिखाई देते हैं। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि किडनी में सूजन होने पर कुछ लक्षण नजर आते हैं, जो सामान्य और समझे जाने वाले होते हैं। किडनी में सूजन के ये संकेत आपको सुबह के समय नजर आते हैं। चलिए जानते हैं सही इलाज और उपचार।

---विज्ञापन---

किडनी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। इस अंग का काम शरीर में खून के प्रवाह को सही रखना, फिल्ट्रेशन करना और पेशाब की आदतों को सही रखना है। अगर किडनी में किसी प्रकार की कोई समस्या होती है, तो इसकी कार्यक्षमता प्रभावित हो जाती है। स्वस्थ शरीर के लिए किडनी का भी स्वस्थ होना जरूरी होता है। किडनी हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल को सही रखना होता है। दरअसल, यह रोग लाइफस्टाइल से संबंधित होती है। किडनी में भी इंफ्लामेशन के क्या कारण हैं और इसके संकेत कैसे होते हैं? आइए जानते हैं सब कुछ विस्तार से।

किडनी में सूजन कैसी स्थिति है?

किडनी डिजीज कई प्रकार की होती हैं। इस अंग में सूजन होने पर हायड्रोनेफ्रोसिस किडनी की स्थिति पैदा हो जाती है। हायड्रोनेफ्रोसिस इन किडनी का रोग, वह रोग है जिसमें यूरिन के बिल्डअप के कारण दोनों ही किडनी में सूजन हो जाती है। आम भाषा में समझें तो किडनी के आस-पास लिक्विड भरना शुरू हो जाए तो यह किडनी में सूजन कर सकता है।

---विज्ञापन---

किडनी में सूजन के संकेत

1. पेशाब में दिक्कत होना

अगर आपको सुबह उठने के बाद पेशाब करने में मुश्किल होती है, तो यह किडनी डिजीज का साइन होता है। पेशाब का रंग गाढ़ा या पीला होना। पेशाब में बहुत ज्यादा झाग या फिर बदबू आए, तो यह भी लक्षण है कि आपकी किडनी में सूजन हो रही है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- गर्मियों में क्यों उछलता है पित्त? जानें कैसे करें बचाव

2. ठंड लगना

---विज्ञापन---

सुबह के समय आपको ठंड लग रही है, तो यह भी इशारा है कि आपको किडनी का कोई रोग हो रहा है। किडनी रोग के बारे में समझने के लिए आपको इसके संकेतों को तुरंत समझकर उपचार करना चाहिए। गर्मियों के मौसम में भी ठंड लगती है, तो यह साइन है कि आपकी किडनी में सूजन हो रही है।

3. शरीर में सूजन

---विज्ञापन---

किडनी में जब भी सूजन होती है, तो इसका असर दूसरे अंगों पर भी होता है। जैसे कि अगर आपको सुबह के समय आंखों, चेहरे या फिर पैरों में सूजन दिखाई देती है, तो यह लक्षण किडनी में सूजन का हो सकता है। सूजन के संकेत को कभी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

4. सांस लेने में दिक्कत

---विज्ञापन---

अगर सुबह उठने के बाद आपको सांस लेने में दिक्कत महसूस हो रहे हैं तो यह किडनी में सूजन का संकेत होता है। दरअसल, जब किडनी सही से काम नहीं कर पाती है, तो आपके फेफड़ों पर प्रेशर बनता है, जिस कारण सांस लेने में दिक्कत होती है।

---विज्ञापन---

5. कमर के आस-पास दर्द

सुबह के समय यदि आपको अपने कमर के पास दर्द महसूस होता है, तो आपकी किडनी की सेहत सही नहीं है। पीठ के नीचे और कमर के आस-पास के दर्द होना सीधा-सीधा इशारा है किडनी में सूजन होने का।

---विज्ञापन---

कैसे होती है यह बीमारी?

डॉक्टर पुरु धवन बताते हैं कि हमारी किडनी हमेशा यूरिन प्रोड्यूस करती है। अब अगर यूरिन का फ्लो किसी कारण बाधित होता है, तो उससे ब्लॉकेज पैदा होती है। इस वजह से आपकी किडनी के आस-पास लिक्विड भर जाता है। यह लिक्विड यूरिन ही है। इस समस्या के बारे में कभी भी सही पुष्टि स्वयं नहीं करनी चाहिए। अगर कोई लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

गुरुग्राम के नेफरोलॉजिस्ट डॉक्टर पुरु धवन बताते हैं कि किडनी में सूजन यानी Hydronephrosis In Kidney एक नई समस्या है। इस प्रॉब्लम को लेकर वह बताते हैं कि जब हमारी किडनी यूरिन को सही तरीके से बाहर फ्लश नहीं कर पाती है, तो पेशाब कभी भी पूरा नहीं निकलता है। ऐसे में जो बाकि बचा पेशाब होता है, वह किडनी के आस-पास जमा होने लगता है। इस प्रक्रिया से ही किडनी में सूजन होती है। इसमें किडनी का साइज सूजन के कारण बढ़ जाता है, जो अल्ट्रसाउंड की मदद से पता लगाया जाता है।

---विज्ञापन---

इन बातों का रखें ख्याल

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, किडनी में सूजन होने का कोई भी लक्षण दिखे, तो इसका इलाज 1 से 2 हफ्तों के अंदर-अंदर शुरू करवा देना चाहिए। अगर हम 4 हफ्ते से ज्यादा का समय लेंगे, तो परेशानी बढ़ सकती है। किडनी में सूजन के इलाज में देरी होने से किडनी की कार्यक्षमता धीमी हो जाएगी। किडनी फिल्ट्रेशन का काम नहीं कर पाएगी, जिससे दिक्कत बढ़ सकती है। क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ जाता है, जो खून में भर सकता है। ब्लड प्रेशर से लेकर दिल की बीमारियों का जोखिम भी इससे बढ़ सकता है।

इलाज क्या है?

डॉक्टर धवन बताते हैं कि उनके पास आए अधिकतर मरीजों का इलाज देरी से शुरू हुआ था, जिस कारण उन्हें सर्जरी करवानी पड़ी। अगर लक्षण दिखते हैं, तो आप मेडिकल हेल्प लें, तो इलाज आसान होगा। इसकी जांचों में ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड और एक्सरे शामिल होता है।

---विज्ञापन---

बचाव के उपाय

ब्लड प्रेशर का स्तर संतुलित रहे।
शुगर लेवल सही रहे।
क्रिएटिनिन को बढ़ने न दें।
पौष्टिक आहार का सेवन करें।
पानी का इनटेक सही रखें।
वेट मैनेजमेंट।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में कभी न खाएं ये 3 फूड्स, बिगड़ जाएगी सेहत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2025 07:42 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola