गर्मियों में क्यों उछलता है पित्त? जानें कैसे करें बचाव, ये घरेलू नुस्खा दूर करेगा समस्या

गर्मियों में पित्त उछलने की समस्या बढ़ जाती है। इस वजह से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है, जिससे स्किन पर लाल धब्बे और पाचन की समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। यह सभी पित्त दोष माने जाते हैं। हम आपको आसान घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिसकी मदद से पित्त की समस्या से राहत मिलेगी।

pitt Dosh

गर्मियों में पित्त बढ़ने की समस्या आमतौर पर उस समय होती है जब शरीर में गर्मी और एनर्जी का बैलेंस असंतुलित हो जाता है। आयुर्वेद में इसे पित्त दोष कहा जाता है। यह शरीर की आंतरिक गर्मी के कारण होता है, जो अप्रैल से लेकर जून-जुलाई के महीने में लोगों को प्रभावित करता है। इस समस्या के होने पर शरीर में अधिक गर्मी और पसीना निकलने लगता है, जिससे पाचन में भी गड़बड़ी देखी जाती है। पित्त बढ़ने की समस्या से लिवर, आंतों और पेट का स्वास्थ्य खराब होता है। पित्त उछलने पर पेट और सीने में जलन, गैस, एसिडिटी और स्किन पर लाल चकत्ते या मुंहासे जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं। पित्त को शांत रखने के लिए आप इस रामबाण उपाय को अपना सकते हैं, जो बिल्कुल आसान है।

विज्ञापन

पित्त बढ़ने के क्या कारण हैं?

  • गर्मी के मौसम में शरीर अधिक गर्म होता है, जिससे पित्त अधिक बनता है।
  • ज्यादा मसालेदार और ऑयली खाना खाने से पित्त बढ़ता है।
  • अधिक तनाव और गलत दिनचर्या पित्त को बढ़ा सकती है।
  • मांसाहारी भोजन का ज्यादा सेवन करने से भी पित्त बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- बॉडी में रोज दिखते हैं विटामिन बी-12 की कमी के ये संकेत

विज्ञापन

एक्सपर्ट ने दिया पित्त शांत रखने का रामबाण नुस्खा

कर्नाटक के मशहूर आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर तनमय गोस्वामी कहते हैं कि कुछ लोगों का शरीर गर्म होता है। उन्हें इन महीनों में पित्त उछलने की परेशानी रहती है। ऐसे में आप एक नुस्खा रोज फॉलो कर सकते हैं, जो पित्त को शांत रखता है। इसके लिए आपको धनिया के बीजों की चाय पीनी है। इसे बनाना सरल है। आप 1 कप पानी में 1 से डेढ़ चम्मच धनिए के बीजों को डालकर उबालें और ठंडा करके पिएं। आपको इसे सुबह खाली पेट पीना है। आप इसमें मिश्री मिलाकर भी पी सकते हैं।

धनिए की चाय पीने के लाभ

डॉक्टर कहते हैं कि धनिए के बीजों में ऐसे कंपाउंड्स होते हैं, जो पित्त के दोषों को शांत करते हैं। यह चाय पेशाब के माध्यम से गर्माहट और टॉक्सिन्स को रिलीज करती है। शरीर के ताप को भी कम करती है। इस चाय को पीने से किडनी और लिवर का स्वास्थ्य भी सही रहेगा। अगर किसी को हाई बीपी की समस्या है, तो उन्हें भी इस चाय को पीने से ब्लड प्रेशर मेंटेन रखने में मदद मिलेगी। इसे पीने से शरीर में सूजन भी कम होती है।

विज्ञापन

पित्त से बचाव के कुछ अन्य उपाय

  • ठंडे पानी से स्नान करें।
  • पानी में जीरा डालकर पिएं।
  • आंवला में विटामिन-C और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो पित्त को शांत करते हैं।
  • दही शरीर में ठंडक पहुंचाता है और पाचन को सही रखता है।
  • तुलसी के पत्तों को पानी में उबालकर पिएं।
  • खीरा और तरबूज का सेवन करें।
  • गोंद कतीरा और मिश्री का शरबत पिएं।
  • नारियल पानी पिएं।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ