हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जीभ पर दिखते हैं आयरन की कमी के लक्षण, जानिए Iron को बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए

Iron Ki Kami Ke Lakshan: शरीर के लिए सबसे महत्वपूर्ण खनिजों में से एक है आयरन. ऐसे में आयरन की कमी होने पर एक नहीं बल्कि कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं. यहां जानिए आयरन की कमी होने पर शरीर पर कैसे लक्षण दिखते हैं और इन लक्षणों को कैसे पहचाना जा सकता है.

विज्ञापन
Iron Ki Kami Kaise Dur Kare: यहां जानिए खानपान में क्या शामिल करने पर आयरन की कमी हो सकती है.

Iron Deficiency Symptoms: आयरन एक महत्वपूर्ण खनिज है जिसकी शरीर को कई तरह से जरूरत होती है. आयरन हीमोग्लोबिन को प्रोड्यूस करता है जोकि रेड ब्लड सेल्स के लिए जरूरी होता है. ऐसे में जब शरीर में आयरन की कमी (Iron Ki Kami) होती है तो हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन पर असर पड़ता है और ऑक्सीजन कैरी करने वाली रेड ब्लड सेल्स कम होने लगती हैं. ऐसे में अनीमिया हो जाता है. अनीमिया को आम भाषा में खून की कमी भी कहते हैं. इसीलिए आयरन की कमी को जितना जल्दी हो सके पहचानना और इस कमी को पूरा करना जरूरी होता है. यहां जानिए आयरन की कमी के क्या लक्षण होते हैं और किस तरह इस कमी को पूरा किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- मुंह में बार-बार छाले होते हैं तो जरूर कराएं ये 4 टेस्ट, डॉक्टर ने कहा इस दिक्कत को ना करें नजरअंदाज

आयरन की कमी के लक्षण

कमजोरी होना – आयरन की कमी होने पर शरीर में हर समय थकान महसूस होती है और कमजोरी आने लगती है. मसल्स में ऑक्सीजन कैरी करने वाली रेड ब्लड सेल्स की कमी होने पर ऐसा होता है.

विज्ञापन

त्वचा का पीला पड़ना – खून की कमी होने से त्वचा पीली पड़ने लगती है. अक्सर ही हथेलियां सफेद दिखना भी शुरू हो जाती हैं.

ठंडे हाथ-पैर – आयरन की कमी होने पर हाथ-पैरों तक सही तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में हाथ-पैर ठंडे महसूस होते हैं.

विज्ञापन

जीभ पर दिखते हैं लक्षण – आयरन की कमी से जीभ फूली हुई सी नजर आ सकती है. इसे ग्लोसाइटिस भी कहते हैं.

नाखून हो जाते हैं खुरदरे – आयरन की कमी के लक्षण नाखूनों पर भी दिखते हैं. आयरन की कमी होने पर नाखून खुरदरे हो जाते हैं और चम्मच के आकार के दिखने लगते हैं.

विज्ञापन

सांस फूलती है – हीमोग्लोबिन लेवल्स कम होने पर छोटी-मोटी एक्टिविटीज में भी सांस फूलने लगती है. सीढ़ियां चढ़ने या चलने-फिरने से भी सांस फूलना शुरू हो जाती है.

सिर चकाराता है – आयरन की कमी होने पर सिर चकराने लगता है. इससे लाइटहेडनेस फील होती है.

विज्ञापन

छाती में दर्द – खून में ऑक्सीजन की कमी होने पर दिल इसकी भरपाई के लिए तेजी से धड़कने लगता है. ऐसे में छाती में दर्द और दिल की धड़कनें तेज होने की समस्या हो सकती है.

फोकस करने में दिक्कत होना – आयरन की कमी से दिमाग तक भी ठीक तरह से ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं होती है. इससे फोकस करने में दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

कान में आवाज गूंजना – आयरन की कमी से अक्सर ही कानों में आवाज गूंजती सी महसूस होती है. ऐसा लगता है कानों में कुछ गूंज रहा है या बज रहा है.

बेचैनी होना – आयरन की कमी से शरीर में बेचैनी होने लगती है. इस बेचैनी के कारण कई बार व्यक्ति को बैठे-बैठे पैर हिलाने की दिक्कत हो जाती है.

विज्ञापन

आयरन की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं

  • आयरन की कमी पूरी करने के लिए पालक खाया जा सकता है. पालक में आयरन के साथ ही विटामिन ए और सी की भी अच्छी मात्रा होती है.
  • दालें प्लांट बेस्ड आयरन का कमाल का स्त्रोत होती हैं. दाल खाने पर शरीर को प्रोटीन और फाइबर की भी अच्छी मात्रा मिल जाती है.
  • आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और हेल्दी फैट्स से भरपूर कद्दू के बीज भूनकर खाए जा सकते हैं.
  • छोले भी आयरन का अच्छा स्त्रोत होते हैं. छोले खाने पर शरीर को अच्छी मात्रा में फाइबर भी मिल जाता है.
  • आयरन की कमी पूरी करने के लिए खानपान में किनोआ भी शामिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें – घुटने के दर्द में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानिए कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola