रातभर नहीं आती नींद तो डॉक्टर के बताए ये 6 फूड्स खा लीजिए एक बार, आंख बंद करते ही सो जाएंगे आप

Foods For Better Sleep: अगर आप भी रातभर बिस्तर पर बस करवटें लेते रह जाते हैं और फिर भी चैन की नींद नहीं आ पाती, तो यहां जानिए डॉक्टर किन फूड्स को खाने की सलाह दे रही हैं. इन फूड्स से अच्छी नींद आने में मदद मिल सकती है.

Foods For Better Sleep

Neend Na Aana: यहां जानिए अच्छी नींद लेने के लिए क्या खाना चाहिए.

Sleeplessness Remedies: नींद की कमी हो तो व्यक्ति का अगला पूरा दिन खराब हो जाता है. ना किसी काम में मन लगाया जाता है और ना ही चैन से उठ या बैठ पाते हैं. ऐसे में रात के समय पूरी नींद लेना जरूरी होता है. लेकिन, अक्सर ही बहुत से लोगों को रात में चैन से सोने में दिक्कत होती है. रातभर कभी यहां करवटें लेते हैं तो कभी वहां लेकिन नींद आने का नाम नहीं लेती. अगर आप भी नींद ना आने की दिक्कत (Insomnia) से परेशान हैं तो यहां जानिए फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके किन फूड्स को खाने की सलाह दे रही हैं. डॉ. शालिनी ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और बताया है कि खाने की वो कौनसी चीजें हैं जो अच्छी नींद (Better Sleep) लेने में मददगार साबित होती हैं. आप भी इन फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.

विज्ञापन

इन फूड्स को खाने पर आएगी अच्छी नींद | Foods For Better Sleep

डॉ. शालिनी का कहना है कि रात के समय अगर दिमाग में तरह-तरह की बातें चलती रहती हैं तो इससे नींद नहीं आती और आती भी है तो हर थोड़ी देर में टूट जाती है. ज्यादा स्ट्रेस लेने से ब्रेन में कोर्टिसोल रिलीज होता है जो मेलाटॉनिन यानी स्लीप हार्मोन को सही मात्रा में शरीर में रिलीज नहीं होने देता जिससे नींद ना आने की दिक्कत होती है. ऐसे में 6 सुपरफूड्स अगर सोने से आधा घंटा पहले खा लिए जाएं तो कोर्टिसोल कम होता है और नींद आने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

केला – केले में पौटेशियम और मैग्नीशियम पाए जाते हैं जो मांसपेशियों और दिमाग को रिलैक्स करते हैं और अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

चेरीज -ये शरीर में नेचुरल मेलाटोनिन को बढ़ाती हैं जिससे नींद आने लगती है.

ओट्स – इसमें पाए जाने वाले कॉम्प्लेक्स कार्ब्स सेराटोनिन को बढ़ाते हैं और इससे कोर्टिसोल नेचुरली कम होने लगता है.

विज्ञापन

कीवी – कीवी के सेरोटोनिन कोर्टिसोल को कम करते हैं और मेलाटोनिन को बढ़ाते हैं.

बादाम – मैग्नीशियम होने के चलते इससे अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है. सोने से पहले स्नैक्स की तरह बादाम (Almonds) खाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

गर्म दूध – इससे ट्रिप्टोफेन और मेलाटोनिन शरीर में नेचुरली बढ़ते हैं, कोर्टिसोल कम होता है और अच्छी नींद आती है.

ये टिप्स भी आएंगे काम

विज्ञापन
  • जिस कमरे में सो रहे हैं उसमें पूरी तरह अंधेरा हो इसका ध्यान रखें.
  • कमरे में किसी तरह का शोर नहीं होना चाहिए.
  • सोने से पहले अपने फोन में ना लगे रहें. 1-2 घंटे पहले तक किसी भी डिजीटल डिवाइस का इस्तेमाल ना करें.
  • कैफीन वाले ड्रिंक्स के सेवन से बचें क्योंकि इससे नींद टूटती है.
  • दिन में अगर आप ज्यादा सो रहे हैं तो रात में नींद लेने में दिक्कत होती है. इसीलिए एक से ज्यादा बार नैप ना लें.
  • अगर आप शाम के समय किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी जैसे योगा या एक्सरसाइज करते हैं तो इससे बेहतर नींद लेने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें – बैली फैट को ओजेम्पिक की तरह घटाएगी रसोई की यह चीज, डॉक्टर ने कहा रात में खाएं इस तरह

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ