Cholesterol बढ़ा हुआ है तो कभी ना खाएं ये 10 चीजें, प्लाक से भर जाएंगी नसें

High Cholesterol: खानपान की ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हाई कॉलेस्ट्रोल के मरीजों को नहीं खाना चाहिए. ये चीजें खून की नलियों को ब्लॉक कर सकती हैं.

High Cholesterol

Foods To Avoid In High Cholesterol: जानिए गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ाने वाली चीजें कौनसी हैं. Image Credits - Pexels, Freepik

High Cholesterol Diet: शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कॉलेस्ट्रोल की जरूरत होती है, लेकिन कॉलेस्ट्रोल जरूरत से ज्यादा बढ़ने लगे तो रक्त धमनियों में जमने लगता है. इससे ब्लड फ्लो (Blood Flow) बाधित होता है और शरीर के अलग-अलग अंगों तक सही तरह से खून नहीं पहुंच पाता है. ऐसे में शरीर में जगह-जगह दर्द तो रहता ही है, साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक आने की संभावना भी बढ़ जाती है. ऐसे में कॉलेस्ट्रोल को वक्त रहते कम करने की जरूरत होती है. कॉलेस्ट्रोल बढ़ाने और घटाने दोनों में ही खानपान का बड़ा रोल है. ऐसे में यहां जानिए वो कौनसी चीजें हैं जो हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान लोगों को कभी नहीं खानी चाहिए. ये फूड्स बैड कॉलेस्ट्रोल (Bad Cholesterol) को बढ़ाने का काम करते हैं.

विज्ञापन

हाई कॉलेस्ट्रोल में नहीं खानी चाहिए ये 10 चीजें | 10 Foods You Should Avoid In High Cholesterol

  • हाई कॉलेस्ट्रोल की दिक्कत है तो तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए. ये दिल की बीमारियों (Heart Disease) के रिस्क को बढ़ाती हैं.
  • बेक्ड चीजें जैसे पेस्ट्री, केक या डॉनट्स वगैरह सीमित मात्रा में ही खाने चाहिए. इन्हें ज्यादा खाया जाए तो कॉलेस्ट्रोल बढ़ते देर नहीं लगती.
  • प्रोसेस्ड मीट अनहेल्दी फैट्स से भरपूर होता है और शरीर में गंदे कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाता है.
  • घी या मक्खन से (Butter) हाई कॉलेस्ट्रोल में परहेज किया जाना चाहिए. देसी घी सेहत के लिए यूं तो अच्छा होता है लेकिन इसे ज्यादा खाया जाए तो यह कॉलेस्ट्रोल लेवल्स को बढ़ाने लगता है.
  • नारियल का तेल हेल्दी है लेकिन इसमें लौरिक एसिड के रूप में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं जो कॉलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं.
  • हाई कॉलेस्ट्रोल से परेशान हैं तो आइस्क्रीम को अलविदा कहना जरूरी है. आइसक्रीम वजन बढ़ा सकती है और इससे कॉलेस्ट्रोल बढ़ने में भी असर नजर आता है.
  • शुगरी सीरियल्स पर हेल्दी लिखा होने का मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि वो हेल्दी होते हैं. इन सीरियल्स को खाने पर ट्राइग्लाइसेराइड्स बढ़ते हैं और गंदे कॉलेस्ट्रोल में इजाफा होता है.
  • लाल मीट कॉलेस्ट्रोल को बढ़ा सकता है.
  • अगर आप शुगरी ड्रिंक्स जरूरत से ज्यादा पीते हैं तो इससे भी गंदा कॉलेस्ट्रोल बढ़ता है.
  • पिज्जा या बर्गर जैसी चीजें भी कॉलेस्ट्रोल बढ़ने का कारण बनती हैं.

यह भी पढ़ें – खाना खाने के बाद 15 मिनट कर लिया यह काम तो हार्ट अटैक का खतरा 40% तक हो सकता है कम

विज्ञापन

हाई कॉलेस्ट्रोल के लक्षण कैसे पहचानें

बहुत से लोगों को यह समझने में दिक्कत होती है कि उनका कॉलेस्ट्रोल लेवल बढ़ गया है और उन्हें अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. ऐसे में यहां जानिए कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर शरीर पर कैसे लक्षण (High Cholesterol Symptoms) दिखने लगते हैं जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है जिससे कॉलेस्ट्रोल कम करने की कोशिशें की जा सकें.

विज्ञापन
  • कॉलेस्ट्रोल बढ़ने पर ब्लड फ्लो पर असर पड़ता है जिसके कारण हाथ-पैरों में दर्द रहने लगता है.
  • सीने में जब-तब दर्द महसूस हो सकता है.
  • थोड़ा सा भी काम करने पर या हिलने-डुलने पर थकान होने लगती है और सांस फूल जाती है.
  • कमजोरी महसूस होने लगती है.
  • ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ने लगता है.
  • त्वचा का रंग बदला-बदला लग सकता है और पैर के नाखून का रंग भी बदल जाता है.
  • पैरों तक बल्ड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो छाले पड़ सकते हैं और चोट लगने पर जल्दी भरती नहीं है.
  • पैर ठंडे (Cold Feet) पड़ने लगते हैं.
  • त्वचा पर स्किन की गांठ बनने लगती है, खासतौर से आंख के आस-पास स्किन पर टैग्स नजर आते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ