बैली फैट को ओजेम्पिक की तरह घटाएगी रसोई की यह चीज, डॉक्टर ने कहा रात में खाएं इस तरह

Natural Fat Burner: मोटापे से परेशान हैं और वजन घटाना चाहते हैं तो यहां जानिए एक ऐसी चीज के बारे में जो नेचुरल ओजेम्पिक की तरह असर दिखाती है और तेजी से फैट बर्न करने लगती है.

Natural Ozempic

Natural Ozempic: रसोई का एक मसाला फैट बर्न करने में दिखाता है कमाल का असर. Image Credit - Freepik

Weight Loss: सोशल मीडिया पर आपने भी ओजम्पिक के बारे में सुना होगा. सेलेब्रिटीज और आम लोग ओजेम्पिक नाम की दवाई का वजन घटाने के लिए इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन, इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं जिनके बारे में डॉक्टर लोगों को चेता रहे हैं. ऐसे में ओजेम्पिक लेने की गलती क्यों करना जब आप घर पर ही मौजूद नेचुरल ओजेम्पिक (Natural Ozempic) का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंस्टाग्राम पर डॉक्टर विवेक जोशी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि दालचीनी नेचुरल ओजेम्पिक की तरह असर दिखाती है और बैली फैट कम कर सकती है. यहां जानिए इसका किस तरह सेवन करने पर वजन घटा सकते हैं आप.

विज्ञापन

नेचुरल ओजमेप्कि है दालचीनी | Cinnamon Works As Natural Ozempic

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, अपनी भूख कम करना चाहते हैं और शेप में आना चाहते हैं तो दालचीनी आपके काम आ सकती है. वजन घटाने के लिए दालचीनी (Cinnamon) को चबाकर खाना जरूरी है. आपको दालचीनी का छोटा टुकड़ा लेना है और दालचीनी के इस टुकड़े को मुंह में रखकर चबाना है. इसे इतना चबाएं कि यह मुलायम पाउडर की तरह हो जाए. अब इसे पाउडर बन जाने के बाद निगला जा सकता है.

विज्ञापन

रोजाना रात में सोने से पहले दालचीनी खाई जाए तो इससे भूख में कमी आने लगती है और मीठा खाने की इच्छा कम होती है. कुछ समय बाद शायद आपको एहसास भी ना हो कि आपका शरीर चीनी चाहता है.

विज्ञापन

दालचीनी के और भी हैं फायदे

  • दालचीनी एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है और शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाती है.
  • इस मसाले के सेवन से इंफ्लेमेशन कम होती है और डायबिटीज, दिल की दिक्कतों और कैंसर का रिस्क कम होता है.
  • ब्लड शुगर रेग्यूलेट करने में भी दालचीनी के फायदे (Cinnamon Benefits) देखे जा सकते हैं.
  • दालचीनी डाइजेस्टिव हेल्थ को अच्छा रखती है. इसे खाने पर पाचन अच्छा होने लगता है.
  • गंदे कॉलेस्ट्रोल को कम करने में भी दालचीनी के फायदे देखे जा सकते हैं.
  • दालचीनी के सेवन से शरीर के एंटीमाइक्रोबियल गुण मिलते हैं और इंफेक्शंस कम होने में असर दिखता है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ